एसपी ने 17 दरोगाओं के तबादले किए:महिला दरोगा लाइन हाजिर, अमरोहा में बड़ा पुलिस फेरबदल

May 30, 2025 - 20:33
 0  0
एसपी ने 17 दरोगाओं के तबादले किए:महिला दरोगा लाइन हाजिर, अमरोहा में बड़ा पुलिस फेरबदल
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने शुक्रवार को जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 17 दरोगाओं के तबादले किए हैं। डिडौली थाने में तैनात महिला दरोगा अनीता शर्मा को लाइन हाजिर किया गया है। 14 दरोगाओं को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है। एसपी द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, महिला दरोगा महिमा चौधरी को इकोंदा चौकी प्रभारी बनाया गया है। दरोगा चांदवीर को मलेशिया चौकी का प्रभार दिया गया है। विजेंद्र सिंह को थाना हसनपुर और अनूप कुमार त्रिवेदी को थाना डिडौली भेजा गया है। राकेश कुमार सिंह को भी थाना डिडौली में तैनाती मिली है। महिला दरोगा कृष्णा देवी को थाना गजरौला और राजीव पाठक को एएसपी कार्यालय में तैनात किया गया है। महिला दरोगा अंजना चौधरी को थाना रजबपुर और भारत वीर सिंह को महिला थाना अमरोहा भेजा गया है। नेहा नेहरा को थाना डिडौली, इंद्रजीत को अमरोहा देहात और सुभाष चौहान को थाना सैद नंगली की जिम्मेदारी दी गई है। दरोगा परशुराम को थाना रहरा और सोनू कुमार को थाना हसनपुर में तैनात किया गया है। महेश पाल सिंह को रिट सेल से थाना बछरायूं और अमित कुमार को वॉच एंड वार्ड चौकी से मंडी धनौरा का कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पद का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0