ठग बोला-पोर्न फिल्म देखती हो, केस दर्ज हुआ है:बिलासपुर में महिला से सेक्सटॉर्शन कर 8.45 लाख ठगे, क्राइम ब्रांच अफसर बनकर किया था कॉल

May 26, 2025 - 19:36
 0  0
ठग बोला-पोर्न फिल्म देखती हो, केस दर्ज हुआ है:बिलासपुर में महिला से सेक्सटॉर्शन कर 8.45 लाख ठगे, क्राइम ब्रांच अफसर बनकर किया था कॉल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला के साथ सेक्सटॉर्शन किया गया। साइबर ठगों ने पहले महिला को पोर्न वीडियो देखने पर केस दर्ज होने का डर दिखाया। उससे 8 लाख 45 हजार अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। डरा धमकाकर पैसों की डिमांड करते रहे। शुरुआत में बदनामी के चलते महिला ने पैसे दे दिए। हालांकि बाद में सिविल लाइन थाने में शिकायत की। CSP निमितेश सिंह ने बताया कि, सिविल लाइन क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि, करीब एक सप्ताह पहले उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया। कथित अफसर ने महिला से कहा कि, वो बच्चों की पोर्न वीडियो देखती है। उनके खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। यह आरोप सुनकर महिला हैरान रह गई और डर गई। किसी को बताने पर घर में छापेमारी की दी धमकी कथित अफसरों ने महिला को अलग-अलग तरीकों से धमकी दी। कहा कि जांच में सहयोग नहीं करने पर उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। ठगों ने कहा कि, घटना की जानकारी किसी से शेयर न करें, नहीं तो टीम उसके घर तक पहुंच जाएगी। जिसके बाद जेल भी जाना पड़ सकता है। डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी, ऑनलाइन ट्रांसफर कराए पैसे उनकी बातों को सुनकर महिला दहशत में आ गई। कथित अफसरों की धमकी से डर कर उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिजन को भी नहीं दी। वहीं, ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने की भी धमकी दी। जिसके बाद महिला से किश्तों में 8 लाख 45 हजार रुपए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। पैसों की डिमांड सुनकर पहुंची थाने डर और बदनामी के चलते महिला ने ठगों को 8 लाख 45 हजार रुपए दे दिए। लेकिन, इसके बाद भी ठगों ने दबाव डालकर पैसों की डिमांड की। जिससे महिला परेशान हो गई। आखिरकार, वो अपनी शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंच गई। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कानून में नहीं है इस तरह का प्रावधान, इसलिए सतर्क रहें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0