बोलेरो के कट मारने से बस का बैलेंस बिगड़ा:राहगीर बस के नीचे दबा, एक महिला यात्री घायल

May 25, 2025 - 11:58
 0  0
बोलेरो के कट मारने से बस का बैलेंस बिगड़ा:राहगीर बस के नीचे दबा, एक महिला यात्री घायल
छिंदवाड़ा के उमरानाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर के सामने रविवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हालांकि, एक राहगीर बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार एक महिला यात्री को मामूली चोटें आईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP 28 P 0131 मोहखेड़ से यात्रियों को लेकर छिंदवाड़ा की ओर आ रही थी। इसी दौरान छिंदवाड़ा की ओर से आ रहे एक बोलेरो वाहन ने अचानक बस के सामने कट मार दिया, जिससे बस ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वह मंदिर के सामने बने डिवाइडर से जा टकराई। बोलेरो ड्राइवर को ढूंढ रही पुलिस हादसे में पप्पू पिता गोरेलाल सिरसाम (27), निवासी रंगारी तालाब, बस के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस में बैठी एक महिला यात्री को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद उमरानाला पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। घायल राहगीर को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस अज्ञात बोलेरो चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0