तिरंगा यात्रा में सर्वसमाज ने लिया भाग:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश की तीन सेनाओं के सम्मान में निकली यात्रा

May 23, 2025 - 09:58
 0  0
तिरंगा यात्रा में सर्वसमाज ने लिया भाग:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश की तीन सेनाओं के सम्मान में निकली यात्रा
आतंकियों के खिलाफ चलाए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद राजसमंद शहर में गुरुवार शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शहर के हर वर्ग ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह पूर्वक भाग लिया व देश की तीन सेनाओं का सम्मान किया। शहर में 100 फिट रोड़ स्थित अमर जवान ज्योति स्मारक भारत माता उद्यान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व भारत माता की प्रतिमा एवं अमर जवान ज्योति स्मारक पर पुष्पांजलि की गई व वीर शहीदों की वीरांगनाओं के द्वारा तिरंगा यात्रा शुरू की गई। तिरंगा यात्रा मे सर्व समाज के लोगो व भाजपा, कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा 100 फिट, आवरी माताजी मंदिर, जल चक्की होते हुए पुराने बस स्टैण्ड कांकरोली पहुंची। पूरी यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष लगाए जा रहे थे। इसके अलावा भारतीय सेना के सम्मान में नारे लगाए जा रहे थे। तिरंगा यात्रा में जिले के पूर्व सैनिक, साधु संत सभी समुदायों के प्रमुख लोग, एडवोकेट, महिला वर्ग, विद्यार्थी वर्ग समाजों के वरिष्ठ लोग के अलावा सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, नाथद्वारा विधायक विश्व राज सिंह मेवाड़, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, भीम विधायक हरि सिंह रावत, बंशी लाल खटीक, संयोजक अशोक रांका सहित जिले के हजारों नागरिकगण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0