लड़कियों को लाठी चलाना सिखाएगी सिंधी समाज की संस्था:25 मई से लगेगा शिविर, बेटियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास

May 21, 2025 - 09:36
 0  0
लड़कियों को लाठी चलाना सिखाएगी सिंधी समाज की संस्था:25 मई से लगेगा शिविर, बेटियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास
इंदौर में सिंधी समाज की संस्था 'जिये सिंधु ग्रुप' सनातनी समाज की लड़कियों-महिलाओं को लाठी चलाना सिखाएगी। इसके लिए संस्था पहली बार एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। ये शिविर 25 मई से शुरू होगा और 5 जून तक चलेगा। जिये सिंधु ग्रुप के अध्यक्ष प्रकाश राजदेव ने बताया कि- सिंधी समाज के साथ ही सनातनी समाज की महिलाओं-लड़कियों को लाठी चलाने का प्रशिक्षण शिविर पहली बार आयोजित किया जा रहा है। समाज की लड़कियों का मनोबल बढ़ाने की दृष्टि से ये आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल चलाने में बहुत समय खराब होता है और वर्तमान स्थिति को देखते हुए लाठी चलाने का प्रशिक्षण उन्हें दिया जाएगा। राजदेव ने बताया कि युवाओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से वह नशे की ओर भी बढ़ते जा रहे हैं। पब आदि की स्थिति भी आए दिन देखने में आ रही है। युवाओं को संस्कृति, धर्म और सनातन के प्रति जोड़ने के लिए शास्त्र व शस्त्र बहुत जरूरी है। इसी दिशा में हिंदू परिवारों की लड़कियों और महिलाओं के लिए यह शिविर आयोजित होगा। शिविर पलसीकर कॉलोनी स्थित जेकब आबाद भवन में 25 मई से दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक आयोजित होगा। इसमें आचार्य जगदीश रिझवानी और नैना देवानी महिलाओं-लड़कियों को प्रशिक्षण देंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0