निवाड़ी में रामराजा मंदिर में लगी हरि नेट और कूलर:43 डिग्री तापमान में भी उमड़ रहे श्रद्धालु, मिल रही छाया और ठंडा पानी

May 16, 2025 - 14:17
 0  0
निवाड़ी में रामराजा मंदिर में लगी हरि नेट और कूलर:43 डिग्री तापमान में भी उमड़ रहे श्रद्धालु, मिल रही छाया और ठंडा पानी
निवाड़ी जिले की ओरछा तहसील में स्थित रामराजा सरकार मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मई महीने में तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इस कड़ी धूप में श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए मंदिर प्रशासन ने कदम उठाए हैं। मंदिर परिसर में जगह-जगह हरि नेट लगाई गई है। इससे श्रद्धालुओं को धूप से बचाव मिल रहा है। प्यास से राहत के लिए दो वाटर कूलर लगाए गए हैं। इन कूलर से रोजाना हजारों श्रद्धालु ठंडा पानी पी रहे हैं। पहले यह व्यवस्था मंदिर के अंदर के इलाके में थी अब इसे बाहर भी किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। एसडीएम अनुराग निगवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इससे बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों को लू से बचाव मिल रहा है। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की है। उनका कहना है कि ऐसी सुविधाएं सभी बड़े मंदिरों में होनी चाहिए। इससे दर्शन का अनुभव सुखद बनता है। गौरतलब है कि इन दिनों रामराजा मंदिर में श्रद्धालुओं के अलावा वह नवविवाहित जोड़े भी सैकड़ो की संख्या मे आ रहे हैं जो अपने जीवन की नई शुरुआत करने के बाद रामलाल के दरबार में मत्था टेकते है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0