युवक को ट्रैक्टर से कुचला, तीन दिन बाद मौत; VIDEO:देवास में दो पक्षों में रुपयों के लेनदेन का था विवाद; 5 आरोपी गिरफ्तार

May 14, 2025 - 18:41
 0  0
युवक को ट्रैक्टर से कुचला, तीन दिन बाद मौत; VIDEO:देवास में दो पक्षों में रुपयों के लेनदेन का था विवाद; 5 आरोपी गिरफ्तार
देवास के जसौदगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक युवक को ट्रैक्टर से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो बुधवार को सामने आया है, जिसमें सिरफिरा व्यक्ति बेपरवाही ढंग से ट्रैक्टर चलाते हुए लोगों और एक कार को रौंदता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीएनपी थाना क्षेत्र के जसौदगढ़ में 11 मई को दो पक्षों के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक पक्ष ने ट्रैक्टर से हमला किया, जिसमें सिया निवासी अमन वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे देवास और बाद में इंदौर में भर्ती किया गया, जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, कार्रवाई की मांग अमन की मौत के बाद परिजन बुधवार को शव लेकर बीएनपी थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजन ने कहा कि आरोपियों ने जानबूझकर अमन को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की थी। पुलिस ने परिजन को कार्रवाई की जानकारी दी, जिसके बाद वे शव लेकर चले गए। तेजी से ट्रैक्टर लाया, जो सामने आया कुचलता गया एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति मारपीट की घटना के बाद ट्रैक्टर से लोगों को कुचलने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने वहां खड़ी एक कार को भी कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। 3 दिन बाद हत्या का केस दर्ज, सभी आरोपी अरेस्ट बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि घटना 11 मई 2025 की है। मारपीट में अमन वैष्णव को पेट में गंभीर चोटें आईं थी। बुधवार को उसकी मौत हो गई, जिसके बाद प्रकरण में हत्या की धारा 101 जोड़ी गई है। सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पैसे के लेन-देन को लेकर दो दिन पहले मारपीट की पुलिस के मुताबिक अजय कुमावत का अपने मामा केशरीमल के साथ रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। दो दिन पहले एक शादी के दौरान झगड़े की शुरुआत हुई। इसी को लेकर अजय कुमावत, अमन वैष्णव और अन्य साथी केशरीमल के गांव जसौदगढ़ पहुंचे थे जहां राजीनामे की बात चल रही थी, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0