खरगोन में गांजे की खेती पर कार्रवाई, पौधे जब्त:15 हजार पौधे जब्त, 4 आरोपी फरार; ड्रोन से सर्चिंग कर पहुंची पुलिस

Sep 28, 2026 - 19:39
 0  0
खरगोन में गांजे की खेती पर कार्रवाई, पौधे जब्त:15 हजार पौधे जब्त, 4 आरोपी फरार; ड्रोन से सर्चिंग कर पहुंची पुलिस
खरगोन पुलिस ने चैनपुर क्षेत्र में सोमवार को गांजे की खेती पर कार्रवाई की। महाराष्ट्र सीमा से लगे शेडो एरिया के दो खेतों से 59.74 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त किए गए। पुलिस ने इनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई है। कार्रवाई जामली और गुवाड़ा के ठाटा फलिया गांव में हुई। एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दंगलिया, मधू, सुखलाल और जागीर के खेतों में गांजे की खेती की जा रही है जिसके बाद कार्रवाई की गई। आरोपियों पर NDPS एक्ट में कार्रवाई जामली के खेत से 9,391 पौधे मिले। इनका वजन 3,765 किलो बताया गया है। पुलिस ने इसकी कीमत 1.88 करोड़ रुपए बताई। वहीं, गुवाड़ा के खेत से भी 5,800 पौधे जब्त किए गए। इनका वजन 2,209 किलो था। इसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपए है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किए हैं। चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0