इन्फ्लूएंसर की मां बोली– बॉयफ्रेंड 24 घंटे नजर रखता था:कहा– कान में से ब्लूटूथ नहीं हटने देता था; बहन बोली– मेहमान आने पर भी शक करता था
सिंगरौली में ‘मिस प्रिटी इंडिया’ की विनर निधि तिवारी (30) सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। निधि की मां हेमलता तिवारी और बहन सुनीता तिवारी का आराेप है कि पंजाब के रहने वाले बेटी के बॉयफ्रेंड ने उसे प्रताड़ित कर रखा था। वह 24 घंटे उस पर नजर रखता था। यहां तक कि कान में से ब्लूटूथ को नहीं निकालने देता था। इस कारण वह डिप्रेशन में रहने लगी थी। अब आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कमरे में फंदे पर मिली थी बता दें कि मोरवा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भूसा मोड़ स्थित घर के कमरे में निधि का शव फंदे पर मिला था। वह मूल रूप से बनारस की रहने वाली थीं।
मोरवा पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। फेसबुक पर उनके 9 लाख 28 हजार और इंस्टाग्राम पर 7 लाख 12 हजार फॉलोअर्स हैं। वह गानों पर डांस रील्स बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। मां बोली–आउट सोर्स कर्मचारी से हुई थी पहचान निधि की मां हेमलता तिवारी ने बताया कि निधि सबसे बड़ी बेटी थी। घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। निधि मोरवा के जीएस ग्रैंड होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। इलाके में एनसीएल के ऑफिस भी है। इस कारण यहां कंपनियों के कर्मचारियों का आना-जाना रहता है। पंजाब का रहने वाला सोनू सिंह एनसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर है। काम के सिलसिले में अक्सर सिंगरौली आता था। वह इसी होटल में रुकता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हो गई। सोनू ने खुद को कुंवारा बताया था। दोनों में बातचीत होने लगी। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। दो बच्चों का पिता है। 24 घंटे नजर रखता था सोनू हेमलता का कहना है कि निधि को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह संपर्क में बनी रही। आरोप है कि सोनू निधि पर 24 घंटे निगरानी रखता था। वह हमेशा ब्लूटूथ के जरिए उससे जुड़ी रहती थी। अगर घर में रिश्तेदार भी आ जाता, तो भी शक करता था, इसलिए निधि तनाव में रहती थी। उसके पिता अशोक तिवारी 16 साल पहले परिवार छोड़कर चले गए थे। इसके बाद मैंने ही बच्चों का पालन–पोषण किया था। निधि बैढ़न में नया घर भी बनवा रही थी। मां ने बताया कि घटना वाले दिन भी निधि पूजा-पाठ करके ऊपर कमरे में गई थी। कुछ देर बाद सोनू का कॉल आया। इसके बाद दरवाजा खटखटाया, तो जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर निधि फंदे पर लटकी दिखी। रस्सी काटकर उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बहन बोली– दीदी को बहुत समझाया था, लेकिन नहीं मानी निधि की बहन सुनीता तिवारी का कहना है कि दोनों के बीच करीब ढाई साल से बातचीत थे। एक बार हम दोनों शिव मंदिर गए थे, वहां दीदी ने साेनू से मिलवाया था। दीदी यानी निधि हमेशा परेशान रहती थी। कई बार बहुत रोती रहती थी। हम समझाते भी थे कि तुम किसी के लिए क्यों रो रही हो, जब उनको तुम्हारी वैल्यू नहीं है। वह बोलती थी कि वो जैसा भी है, मुझसे बात करता है। हम बोले– तुमको शादी करना है, तो अच्छे लड़के से करो। वो तुम्हारे लिए सही नहीं है, जब तुम्हारी इज़्ज़त नहीं करता, तुमको गाली देता है, तुम क्यों करती हो उनसे बात? अगर किसी महिला का भी कॉल आ जाता, तो भी उस पर शक करता था। वह उसे अनाप–शनाप बोलता रहता था। कई बार गाली–गलौज भी करता था। कई चीजें तो दीदी ने बताई ही नहीं। दीदी कहती थी कि हम ही तुम्हारे मां–बाप और भाई हैं। तुम टेंशन मत लो। उसके कारण मेरी बहन ने सुसाइड किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।
एसपी बोले– मामले की जांच जारी सिंगरौली एसपी शियाज केएम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि सुसाइड नोट में भी किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है। परिवार वालों के बयान के आधार पर संबंधित युवक को आइडेंटिफाई कर रहे हैं। परिजन के बयान लिए जाएंगे, उस आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जएगी। यह खबर भी पढ़ें… 'मिस प्रिटी इंडिया' विनर की फंदे पर मिली लाश:बनारस की थीं, फेसबुक पर 9 लाख फॉलोअर्स; लिखा- अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 'मिस प्रिटी इंडिया' विनर निधि तिवारी (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह भूसा मोड़ स्थित घर के कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला। निधि मूल रूप से बनारस की रहने वाली थीं। मोरवा पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। फेसबुक पर उनके 9 लाख 28 हजार और इंस्टाग्राम पर 7 लाख 12 हजार फॉलोअर्स हैं। वह गानों पर डांस रील्स बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0