दतिया में युवक के अपहरण-मारपीट मामले में 4 गिरफ्तार:स्कॉर्पियो, लाठी-डंडे और फरसे जब्त; निचरौली रोड से पकड़े, बाजार में निकाला जुलूस

Sep 28, 2026 - 19:39
 0  0
दतिया में युवक के अपहरण-मारपीट मामले में 4 गिरफ्तार:स्कॉर्पियो, लाठी-डंडे और फरसे जब्त; निचरौली रोड से पकड़े, बाजार में निकाला जुलूस
दतिया में पुरानी रंजिश में युवक को स्कॉर्पियो से अगवा कर बेरहमी से पीटने और उसके हाथ-पैर तोड़कर सड़क किनारे फेंकने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दशरथ यादव, शैलेन्द्र यादव, संजू यादव और राघवेंद्र यादव सभी निवासी गांव महेवा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो, लाठी-डंडे और फरसे भी जब्त किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का बाजार में जुलूस निकाला। कोतवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर हेमा गौतम ने बताया कि चारों आरोपियों को निचरौली रोड से गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। बाइक रोककर पवन को जबरन ले गए थे बुधवार शाम महेवा निवासी पवन यादव (24) अपने भाई संजय के साथ वकील से मिलकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस लिखी स्कॉर्पियो ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। संजय किसी तरह भाग निकला,जबकि आरोपी पवन को जबरन स्कॉर्पियो में डालकर ले गए। पुलिस ने तलाश शुरू की तो रात करीब 8 बजे पवन लक्ष्मणपुरा गांव के पास सड़क किनारे गंभीर घायल हालत में मिला। उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें थीं। पहले इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र और फिर दतिया जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। 10 बीघा जमीन को लेकर पुरानी रंजिश पुलिस के अनुसार, पवन का आरोपियों से करीब 10 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पवन के चाचा ने आरोपियों को अपनी जमीन बेच कर गांव छोड़ कर चले गए थे। लेकिन पवन ने आरोपियों को जमीन नहीं दी जमीन पर वह अपना कब्जा जमाए हुए था। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के समय मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया था।जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फरार आरोपियों की भूमिका और घटना में इस्तेमाल हथियारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0