गंगरेल इलाके में चाकू दिखाकर लूट करने वाले 4 अरेस्ट:2 नाबालिग भी शामिल, पुलिस ने कैश-मोबाइल और हथियार बरामद किया

Sep 16, 2026 - 10:04
 0  0
गंगरेल इलाके में चाकू दिखाकर लूट करने वाले 4 अरेस्ट:2 नाबालिग भी शामिल, पुलिस ने कैश-मोबाइल और हथियार बरामद किया
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रुद्री थाना पुलिस ने गंगरेल बांध इलाके में हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने मामले में 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल, चाकू और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किए गए हैं। घटना मानव वन मोड़ के पास हुई थी। जानकारी के मुताबिक, ढालसिंग नेताम (27), निवासी ग्राम खिरकीटोला, शाम को मानव वन के आगे तालाब मोड़ के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जेब से 6 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पूछताछ में जुर्म कबूल करने का दावा ढालसिंग नेताम की शिकायत पर रुद्री थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने लूट करना स्वीकार किया। इसके बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी (तहसीलदार) के सामने उनकी पहचान कराई गई। नकदी, मोबाइल और हथियार बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल चाकू, मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की। इन सामानों को गवाहों के सामने जब्त किया गया। 2 बालिग आरोपी जेल भेजे गए बालिग आरोपियों में निशांत उर्फ दीपू ध्रुव (23), निवासी दानीटोला और भरत यादव (22), निवासी दानीटोला महिमासागर वार्ड शामिल हैं। दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दो नाबालिगों को भी संरक्षण में लिया गया है। धमतरी में जंगल में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार धमतरी के नगरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नंगरानाला जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 16 हजार रुपए नकद, 7 मोबाइल फोन और 4 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.43 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नंगरानाला जंगल के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां 5 लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिलें जब्त कीं। 16 हजार नकद, 7 मोबाइल और 4 बाइक जब्त पुलिस के मुताबिक, मौके से 16 हजार रुपए नकद मिले। इसके अलावा करीब 27 हजार रुपए कीमत के 7 मोबाइल फोन और लगभग 1 लाख रुपए कीमत की 4 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। इस तरह कुल 1 लाख 43 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी और जब्ती की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है। हालांकि, जब्त किए गए 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिलों की तस्वीरें जारी नहीं की गई हैं। जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई गिरफ्तार आरोपियों में भानेंद्र कुमार साहू (21), दिनेश तिवारी (55), राजकुमार भारद्वाज (54), प्रकाश नेताम (40) और संदीप छत्तर (45) शामिल हैं। सभी नगरी थाना क्षेत्र, जिला धमतरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0