जबलपुर की हिरन नदी में मिला अज्ञात शव:टी-शर्ट पर ‘जस्ट फॉर यू’, कलाई पर बंधी राखी; 40 वर्षीय व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस

Sep 7, 2026 - 12:10
 0  0
जबलपुर की हिरन नदी में मिला अज्ञात शव:टी-शर्ट पर ‘जस्ट फॉर यू’, कलाई पर बंधी राखी; 40 वर्षीय व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस
जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र में हिरन नदी के पुल के पास रविवार 6 सितंबर को एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की और पहचान के प्रयास शुरू किए। काली टी-शर्ट और पैंट पहने है मृतक पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष, रंग सांवला और चेहरा गोल है। उसने काले रंग की फुल टी-शर्ट और काली पैंट पहन रखी है। टी-शर्ट पर अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में ‘Just For You’ लिखा हुआ है। पानी में काफी समय रहने के कारण शव फूल गया है। कलाई पर राखी, पहचान का सामान नहीं मृतक की कलाई पर राखी बंधी मिली है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य ऐसा सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और निकटवर्ती गांवों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों के आधार पर परिजनों से संपर्क कर रही है। पुलिस ने लोगों से की अपील कटंगी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि हुलिए, कपड़ों या कलाई पर बंधी राखी के आधार पर यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0