गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और कार में टक्कर:कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र में हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

May 14, 2025 - 18:41
 0  0
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और कार में टक्कर:कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र में हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के सुरकी टैंक के पास बुधवार को गैस सिलेंडर से भरा ट्रक और एक कार में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। दुर्घटना में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0