इंदौर में कॉलेज छात्रा ने किया सुसाइड:घर में फंदा लगाकर लटकी, मां और बहन बाहर से लौटीं तो अंदर से बंद था दरवाजा

Aug 24, 2026 - 11:06
 0  0
इंदौर में कॉलेज छात्रा ने किया सुसाइड:घर में फंदा लगाकर लटकी, मां और बहन बाहर से लौटीं तो अंदर से बंद था दरवाजा
इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में रविवार को 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा की मां और बड़ी बहन घर से बाहर थीं। दोनों वापस लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों की मदद से गेट खोला गया। अंदर छात्रा फंदे पर लटकी मिली। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान निकिता (20) पुत्री शिवनारायण मालवीय निवासी मोरोद गांव के रूप में हुई है। उसके पिता हम्माली करते हैं, जबकि मां एक हॉस्टल में काम करती हैं। परिवार में निकिता की बड़ी बहन मुस्कान भी है। रविवार को मुस्कान किसी काम से मार्केट गई थी, जबकि निकिता घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद मां और बहन वापस लौटीं तो निकिता ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा खुलवाया। अंदर निकीता फंदे पर मिली। सेकंड ईयर की छात्रा थी निकिता आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही वह निजी कंप्यूटर क्लास भी जाती थी। पिता के मुताबिक निकिता पढ़ाई में अच्छी थी और उसे किसी तरह की परेशानी होने की जानकारी परिवार को नहीं थी। परिवार ने किसी प्रेम संबंध से भी इनकार किया है। पुलिस को मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस छात्रा के मोबाइल की जांच करेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0