सावन के आखिरी सोमवार पर महामृत्युंजय मंदिर में लंबी कतार:रीवा में शिवालयों में पुलिस की तैनाती, शहर में तीन जगहों पर भंडारे

Aug 24, 2026 - 11:06
 0  0
सावन के आखिरी सोमवार पर महामृत्युंजय मंदिर में लंबी कतार:रीवा में शिवालयों में पुलिस की तैनाती, शहर में तीन जगहों पर भंडारे
रीवा में सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव के दर्शन करते नजर आए। मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। रीवा के ऐतिहासिक किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर में भी सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान महामृत्युंजय के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मुख्य पुजारी वनस्पति तिवारी ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में भक्तों की कतार लगी हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। शहर में जगह-जगह भंडारे सावन के आखिरी सोमवार को शहर में कई जगह भंडारे भी आयोजित किए गए। किला क्षेत्र में जयशंकर ग्रुप की ओर से विशाल भंडारा कराया गया। कोठी कंपाउंड स्थित शिव मंदिर में शिव बारात आयोजन समिति ने भंडारे का आयोजन किया। मालियन टोला स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। श्रद्धालु सुरेश तिवारी ने बताया कि सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सुबह से मंदिर में काफी भीड़ है और श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि आखिरी सोमवार को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। भगवान शिव के दर्शन से मन को शांति मिलती है। वहीं, शिवेंद्र सिंह ने बताया कि वह भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हैं और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। मंदिरों में पुलिस तैनात मंदिरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। प्रमुख मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। सावन के आखिरी सोमवार पर रीवा में माहौल भक्तिमय नजर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0