खरगोन में 16 अगस्त को निकलेगा शिवडोला:ऋण मुक्तेश्वर की पालकी 251 किलो फूलों से सजेगी, 5 किमी की होगी यात्रा

Aug 15, 2026 - 19:34
 0  0
खरगोन में 16 अगस्त को निकलेगा शिवडोला:ऋण मुक्तेश्वर की पालकी 251 किलो फूलों से सजेगी, 5 किमी की होगी यात्रा
खरगोन शहर में रविवार, 16 अगस्त को जैतापुर स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव का शिवडोला निकाला जाएगा। समिति ने आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। करीब 5 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर निकलने वाले शिवडोले में लगभग 12 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पालकी को 251 किलो प्राकृतिक फूलों से सजाया जाएगा। आयोजन के माध्यम से धर्म जागरण, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। 5 किलोमीटर के मार्ग से निकलेगा शिवडोला शिवडोला जैतापुर से शुरू होकर डीआरपी लाइन तक जाएगा। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 700 से अधिक सेवा स्टॉल लगाए जाएंगे। 251 किलो प्राकृतिक फूलों से सजेगी पालकी बाबा ऋण मुक्तेश्वर की पालकी को करीब 251 किलो प्राकृतिक फूलों से सजाया जाएगा। शिवडोले में लगभग 12 झांकियां शामिल रहेंगी। इनमें धार्मिक और सामाजिक संदेश देने वाली झांकियों के साथ भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और आदि गुरु शंकराचार्य की झांकी विशेष आकर्षण रहेगी। बाबा अमरनाथ की झांकी भी होगी शामिल शिवडोले में बाबा अमरनाथ की विशेष झांकी भी शामिल की जाएगी। यात्रा मार्ग पर लगाए जाने वाले सेवा स्टॉलों पर श्रद्धालुओं के लिए जल, पान, फलाहार और नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में सहभागी कार्यकर्ताओं और झांकी समितियों का सम्मान भी किया जाएगा। धर्म जागरण के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश समिति के सचिव अभिषेक चौधरी, मीडिया समिति के हर्षराज गुप्ता, विजय नंदूरकर और नीरज ठक्कर ने बताया कि शिवडोला केवल शिव भक्ति का आयोजन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से धर्म जागरण, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया जाएगा। तैयारियों को लेकर हुई बैठक शिवडोला की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में संरक्षक अमित कौशल, अशोक दीक्षित, विनोद भावसार, बबलू पाल, अध्यक्ष दीपक पाटीदार, कोषाध्यक्ष गोकुल कुशवाह, सचिव अभिषेक कुशवाह, उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, देवेंद्र सिंह जादौन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0