स्वतंत्रता दिवस पर BJP-कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण:भाजपा ने पूर्व राज्यमंत्री को सम्मानित किया; जयवर्धन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का संदेश पढ़कर सुनाया

Aug 15, 2026 - 19:34
 0  0
स्वतंत्रता दिवस पर BJP-कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण:भाजपा ने पूर्व राज्यमंत्री को सम्मानित किया; जयवर्धन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का संदेश पढ़कर सुनाया
80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने हाट रोड स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। वहीं, जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी कांग्रेस भवन में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने ध्वजारोहण किया। फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश पढ़कर सुनाया। भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने इसके बाद सांसद जनसंपर्क कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का संदेश पढ़ा जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण के बाद पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया। संदेश में युवाओं के लिए अवसर, किसानों की समृद्धि, बेटियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया गया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि आजादी विरासत में मिली है, लेकिन बेहतर भविष्य का निर्माण संकल्प, संघर्ष और कर्म से करना होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को ऐसे मध्य प्रदेश के निर्माण का संकल्प दिलाया, जो आर्थिक रूप से मजबूत, सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण, पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित और तकनीकी रूप से आधुनिक हो। कार्यक्रम का समापन ‘जय हिंद, जय मध्य प्रदेश’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, विधायक पन्नालाल शाक्य, नपा अध्यक्ष सविता गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारिका लुंबा, नपा उपाध्यक्ष धरम सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0