प्रभारी मंत्री ने बीमार बच्चों से मुलाकात की:बालाघाट अस्पताल में 50 बच्चे भर्ती, बोले- कांग्रेस के मौतों के आकड़े झूठे

Aug 15, 2026 - 19:34
 0  0
प्रभारी मंत्री ने बीमार बच्चों से मुलाकात की:बालाघाट अस्पताल में 50 बच्चे भर्ती, बोले- कांग्रेस के मौतों के आकड़े झूठे
बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी बहुल गांवों (अडोरी और मछुरदा पंचायत) में फैली बीमारी से बीमार बच्चों का हाल जानने प्रभारी मंत्री उदयप्रताप सिंह शनिवार शाम 5 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर से बच्चों के इलाज की जानकारी ली। फिलहाल अस्पताल में 50 बच्चे भर्ती हैं, वहीं शनिवार को ही प्रभावित गांवों से 12 और बच्चों को लाकर भर्ती कराया गया है। मीडिया से बात करते हुए मंत्री उदयप्रताप सिंह ने कांग्रेस के दिए गए 19 मौतों के आंकड़े को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करना गलत है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से जिम्मेदारी भरा बयान देने की अपील की। नक्सल प्रभावित अंचल में बदली स्थिति, सरकार पहुंचा रही सुविधाएं मंत्री ने कहा कि यह इलाका पहले नक्सल समस्या से प्रभावित था, लेकिन अब सड़कें और नल-जल जैसी सुविधाएं पहुंचकर इसे मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस फर्जी बातें फैलाकर आदिवासी समुदाय को सुविधाओं से दूर रखना चाहती है। प्रशासन की मुस्तैदी का दावा, जागरूकता को बताया चुनौती किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार करते हुए मंत्री ने कहा कि बारिश के मौसम में इस इलाके में अक्सर बीमारियां फैलती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम दूरदराज के इलाकों से बच्चों को अस्पताल ला रही है। उन्होंने माना कि अंदरूनी इलाकों के लोगों को समझाकर इलाज के लिए तैयार करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आज भी एक बड़ी चुनौती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0