मंडला में मोबाइल कोर्ट ने 70 हजार जुर्माना वसूला:बिना हेलमेट-सीट बेल्ट, गाड़ियों पर काली फिल्म लगाने पर कार्रवाई

Aug 8, 2026 - 23:32
 0  0
मंडला में मोबाइल कोर्ट ने 70 हजार जुर्माना वसूला:बिना हेलमेट-सीट बेल्ट, गाड़ियों पर काली फिल्म लगाने पर कार्रवाई
मंडला में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने और चालकों को जागरूक करने के मकसद से शनिवार शाम मुख्य चौराहों पर चलित न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) लगाया गया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान काटकर करीब 70 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। मोबाइल कोर्ट ने शहर के नेहरू स्मारक चौक, आंगन तिराहा (महाराजपुर) और कटरा बायपास पर चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गाड़ियों पर काली फिल्म और हूटर का इस्तेमाल करने वाले वाहनों को रोका गया और मौके पर ही चालान बनाए गए। मौके पर मौजूद रहे जज और पुलिस टीम नेहरू स्मारक चौक पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर और न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद सैफी न्यायिक कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। आंगन तिराहा पर न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. अल्तमश रहमान और न्यायिक मजिस्ट्रेट वत्सला प्रजापति ने पुलिस बल और न्यायिक कर्मचारियों के साथ गाड़ियों की जांच की। वाहन चालकों को दी गई सख्त हिदायत कार्रवाई के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। अफसरों ने साफ किया कि बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, बीमा और नंबर प्लेट के वाहन न चलाएं। चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आगे भी नियम तोड़ने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल कोर्ट का मुख्य मकसद केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0