पवन चक्की पर डकैती डालने के पहले पकड़ाएं 8 बदमाश:खंडहर में बैठ बना रहे थे प्लानिंग, हथियार, इलेक्ट्रॉनिक कटर और 5 किलो गांजा बरामद
रतलाम के बिलपांक थाना अंतर्गत पवन चक्कियों पर डकैती की योजना बना रहे 8 बदमाशों को पकड़ा है। एक आरोपी नाबालिग है। इनके पास से हथियार समेत इलेक्ट्रॉनिक कटर व 5 किलो से अधिक गांजा भी मिला है। पुलिस ने बदमाशों को 23 जुलाई की रात पकड़ा। 24 जुलाई की रात पुलिस ने बदमाशों का खुलासा किया। बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि महू-नीमच रोड फोरलेन पर सरवड़ के पास स्थित एक खंडहर में 08 बदमाश को हथियारों के साथ बैठे है। बदमाश में पास में स्थित पवन चक्की पर डकैती डालने की योजना बना रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला व थाना प्रभारी बिलपांक अयुब खान द्वारा पुलिस टीम बनाकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने मौके पर 8 व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में एक जह मिले। जो पवन चक्की पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। डकैती कर बोलेरो से भागने वाले थे बदमाशों क्षेत्र में बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 09 सीपी 0586 से पहुंचे थे। जो पुलिस को मौके पर मिली। डकैती के बाद इसी बोलेरो वाहन से भागने की योजना थी। पुलिस ने इनके पास से 2 धारदार तलवार, 05 दरांते, 1 इलेक्ट्रॉनिक कटर समेत 5.428 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया। इसके अलावा मौके से शराब के खाली क्वार्टर, बीड़ी के बंडल, डिस्पोजल एवं पानी की खाली बोतलें भी बरामद की है। बदमाशों में एक नाबालिग शामिल विनोद (19)पिता गौतम डिण्डोर, अनिल (19)पिता प्रभु मईड़ा, कैलाश (25)पिता जोखा निनामा, संदीप (26) पिता धारासिंह निनामा, रामलाल (28)पिता जीवन निनामा सभी निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम, सुरेंद्र मईड़ा (21)पिता पुंजा मईड़ा निवासी ग्राम रामगढ़, थाना आम्बापुरा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान), सतीश (26)पिता कालू कटारा, निवासी ग्राम जमुनिया, थाना सरवन, जिला रतलाम व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा पास स्थित पवन चक्की पर डकैती डालने की योजना बनाना स्वीकार किया गया। बिलपांक थाना पुलिस ने धारा 310(4), 310(5) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर बदमाशों के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0