इंदौर इच्छापुर हाईवे पर फिर फंसा आइसर वाहन:क्रेन से रात 12 बजे हटाया गया,लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई
बुरहानपुर के इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर खराब सड़क और डिवाइडर निर्माण कार्य के चलते वाहन चालकों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार रात रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक आइसर वाहन सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। करीब आधी रात 12 बजे क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। यह घटना उस स्थान पर हुई, जहां शनवारा से गणपति नाका तक रोड डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के साथ-साथ सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें आए दिन भारी वाहन फंस रहे हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं। दो दिन में दूसरी घटना, बढ़ रही परेशानी रविवार को भी इसी स्थान पर एक आइसर वाहन गड्ढे में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था। सोमवार रात फिर उसी जगह एक और आइसर फंस गया। लगातार दो दिनों में हुई ऐसी घटनाओं ने सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार और खराब व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण रोजाना हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित एजेंसी से मांग की है कि डिवाइडर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए और सड़क पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कर पेचवर्क कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति से राहत मिल सके। पहले भी हो चुके हैं कई हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार, सब्जी मंडी और उसके आसपास के क्षेत्र में भी सड़क की खराब हालत के कारण कई वाहन पलट चुके हैं। बावजूद इसके अब तक सड़क की मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर खराब सड़क और डिवाइडर निर्माण कार्य के चलते वाहन चालकों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार रात रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक आइसर वाहन सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। करीब आधी रात 12 बजे क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। यह घटना उस स्थान पर हुई, जहां शनवारा से गणपति नाका तक रोड डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के साथ-साथ सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें आए दिन भारी वाहन फंस रहे हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं। दो दिन में दूसरी घटना, बढ़ रही परेशानी रविवार को भी इसी स्थान पर एक आइसर वाहन गड्ढे में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था। सोमवार रात फिर उसी जगह एक और आइसर फंस गया। लगातार दो दिनों में हुई ऐसी घटनाओं ने सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार और खराब व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण रोजाना हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित एजेंसी से मांग की है कि डिवाइडर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए और सड़क पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कर पेचवर्क कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति से राहत मिल सके। पहले भी हो चुके हैं कई हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार, सब्जी मंडी और उसके आसपास के क्षेत्र में भी सड़क की खराब हालत के कारण कई वाहन पलट चुके हैं। बावजूद इसके अब तक सड़क की मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0