उमरिया में 3 महीने से नहीं मिला राशन:जांच में शिकायत सही; खाद्य विभाग ने जांच कर एसडीएम को भेजी रिपोर्ट

Jul 21, 2026 - 13:38
 0  0
उमरिया में 3 महीने से नहीं मिला राशन:जांच में शिकायत सही; खाद्य विभाग ने जांच कर एसडीएम को भेजी रिपोर्ट
उमरिया जिले के कलकेली विकासखंड की ग्राम पंचायत माली स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में तीन माह से राशन वितरण नहीं होने की शिकायत सही पाई गई है। खाद्य विभाग की जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन एसडीएम बांधवगढ़ को भेज दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर खाद्य विभाग ने शासकीय उचित मूल्य दुकान की जांच कराई। जांच में सामने आया कि लाभार्थियों को पिछले तीन महीने से राशन वितरित नहीं किया गया था, जिससे शिकायत सही पाई गई। जांच में नहीं पहुंचे प्रबंधक और विक्रेता जांच के दौरान दुकान के प्रबंधक कैलाश गुप्ता और विक्रेता सुरेश सिंह को मौके पर बुलाया गया, लेकिन दोनों न तो जांच स्थल पर पहुंचे और न ही फोन कॉल का जवाब दिया। विभाग ने इसे जांच में असहयोग माना। एसडीएम को भेजा गया प्रतिवेदन राशन वितरण में अनियमितता और जांच में सहयोग नहीं करने की पुष्टि के बाद खाद्य विभाग ने विस्तृत जांच प्रतिवेदन कार्रवाई के लिए एसडीएम बांधवगढ़ को भेज दिया है। प्रभारी खाद्य अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच में गंभीर अनियमितता सामने आई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0