शाइन डॉट कॉम पर नौकरी खोजी, 17 हजार की ठगी:डाबर में नौकरी का झांसा दिया, यूनिफॉर्म और ऑफर लेटर के नाम पर वसूले पैसे

Jul 15, 2026 - 08:10
 0  0
शाइन डॉट कॉम पर नौकरी खोजी, 17 हजार की ठगी:डाबर में नौकरी का झांसा दिया, यूनिफॉर्म और ऑफर लेटर के नाम पर वसूले पैसे
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पेंट कंपनी में सिस्टम ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले युवक से डाबर इंडिया लिमिटेड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 17,800 रुपए ठग लिए गए। शिकायत के बाद हीरानगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हीरानगर पुलिस के मुताबिक स्वास्थ्य नगर निवासी कार्तिक शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। कार्तिक एक पेंट कंपनी में सिस्टम ऑपरेटर हैं और बेहतर नौकरी की तलाश में उन्होंने शाइन डॉट कॉम पर अपना प्रोफाइल बनाया था। डाबर में नौकरी का दिया ऑफर 8 जुलाई को कार्तिक के पास एक मैसेज आया, जिसमें डाबर इंडिया लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर (स्टोर एग्जीक्यूटिव) पद पर नौकरी का ऑफर दिया गया। साथ ही एक मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने को कहा गया। बातचीत के दौरान पहले वॉइस इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद खुद को अहमदाबाद स्थित डाबर का सीनियर मैनेजर बताने वाले व्यक्ति से कॉल पर बात कराई गई। उसने कार्तिक को चयनित होने की जानकारी दी। यूनिफॉर्म और ऑफर लेटर के नाम पर मांगे पैसे आरोपियों ने पहले यूनिफॉर्म के नाम पर 2 हजार रुपए ऑनलाइन जमा कराए। इसके बाद जॉब कन्फर्मेशन लेटर जारी करने के लिए 15,800 रुपए और मांगे। कार्तिक ने दोनों रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। बाद में ऑफर लेटर और अन्य प्रक्रिया के नाम पर फिर पैसे मांगे गए। जब कार्तिक ने ऑफर लेटर के बारे में पूछा तो पोर्टल में तकनीकी खराबी का बहाना बनाया गया। इसके बाद आरोपियों ने 10 हजार रुपए और मांगे। शक होने पर की शिकायत लगातार पैसों की मांग होने पर कार्तिक को ठगी का शक हुआ। 11 जुलाई को उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद हीरानगर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0