12वीं की मेरिट लिस्ट में आने वाली छात्रा ग्रेसी साहू को किया सम्मानित

May 12, 2025 - 11:05
 0  0
12वीं की मेरिट लिस्ट में आने वाली छात्रा ग्रेसी साहू को किया सम्मानित
बालोद| स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकसा की 12वीं की छात्रा ग्रेसी साहू का टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान पाने पर सम्मान किया गया। प्राचार्य सुनीता यादव ने कहा कि विद्यार्थी का जीवन तपस्या एवं त्याग का होता है, इसके अनुरूप ग्रेसी ने त्याग कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि पूत के पांव पालने में ही नजर आता है। ग्रेसी ने इसे चरितार्थ किया। कक्षा शिक्षक जनक साहू ने कहा कि ग्रेसी मेधावी विद्यार्थी है, जिसे सही मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ा सकते हैं। व्याख्याता अशोक सिन्हा, इंद्राणी मुखर्जी, भारत लाल नायक, उमेश सिंन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान व्याख्याता एम जॉर्ज, गीता गुप्ता, उमा त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार आवड़े, तामसिंह पारकर, सावित्री स्वर्णकार, मांडवी मिश्रा, आशा प्रधान, कृतिका साहू, दीपमाला जोशी, तुकाराम साहू, नितिन जैन, मनीष जेठवानी, संजय बैस, योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0