उमरिया में नाले में घुसा राखड़ से भरा ट्रक:टक्कर लगने से एक महिला गंभीर, वाहन का पिछला हिस्सा अलग हुआ; ड्राइवर हिरासत में

Jun 30, 2026 - 17:14
 0  0
उमरिया में नाले में घुसा राखड़ से भरा ट्रक:टक्कर लगने से एक महिला गंभीर, वाहन का पिछला हिस्सा अलग हुआ; ड्राइवर हिरासत में
उमरिया जिले के नेशनल हाईवे-43 पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसा। चपहा कॉलरी के पास हुए इस हादसे में एक महिला गंभीर घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेकाबू होकर पलटा फ्लाई ऐश से भरा ट्रक पुलिस के अनुसार, राखड़ (फ्लाई ऐश) से लोड ट्रक (एमपी21एच1316) जैतहरी से कैमोर की ओर जा रहा था। चपहा कॉलरी के पास अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और ट्रक नाले में जाकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि झटके के कारण ट्रक का पिछला हिस्सा टूटकर अलग हो गया। बाल-बाल बचे राहगीर, मौके पर मची अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में लहराते हुए आ रहा था। नाले में गिरने से पहले सड़क पर चल रहे कई लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इस हादसे में एक महिला गंभीर घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक हिरासत में सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहन को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक वरुण दहिया को हिरासत में ले लिया है। पुलिस चालक वरुण दहिया से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है, साथ ही घायल महिला की पहचान जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0