इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:44 दिन के मासूम की बेड से गिरकर मौत; हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हुआ बदमाश

Jun 30, 2026 - 17:14
 0  0
इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:44 दिन के मासूम की बेड से गिरकर मौत; हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हुआ बदमाश
नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..। 44 दिन के मासूम की बेड से गिरकर मौत इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 44 दिन के मासूम की बेड से गिरने के बाद मौत हो गई। बच्चे की मां वॉशरूम गई थी। इसी दौरान बच्चा करवट लेते हुए करीब तीन फीट ऊंचे बेड से नीचे गिर गया। रोने की आवाज सुनकर पिता की नींद खुली। उन्होंने देखा कि बच्चे के चेहरे और मुंह पर चोट लगी थी। पढ़िए पूरी खबर। इंदौर में कांग्रेस नेता पंकज संघवी से पूछताछ इंदौर के कनाड़िया में एक सप्ताह पहले करीब 500 करोड़ रुपए कीमत की 17 एकड़ जमीन को लेकर संयम इंफ्रा कंपनी से जुड़े लोगों और रहवासियों के बीच विवाद हुआ था। मौके पर पुलिसकर्मी विजय सिकरवार और आशीष शर्मा पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर। बगीचे की जमीन से हटाया अतिक्रमण इंदौर में नगर निगम का अमला मंगलवार को फिर दल-बल के साथ मैदान में उतरा। टीम ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर रिमूवल की कार्रवाई की। एक कार्रवाई निगम के बगीचे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई में एक मकान के जर्जर हिस्से को हटाया गया। पढ़िए पूरी खबर। महिला से एक लाख की ठगी इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में वॉट्सएप हैक कर मेडिकल इमरजेंसी का झांसा देकर एक महिला से एक लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने इंग्लैंड में रहने वाले अपने परिचित के नाम से आए वॉट्सएप मैसेज पर भरोसा कर दो किश्तों में रकम ट्रांसफर कर दी। पढ़िए पूरी खबर। थाने में हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हुआ बदमाश इंदौर के द्वारकापुरी थाने से मंगलवार को अवैध शराब के मामले में पकड़ा गया एक आरोपी संतरी को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जाता है कि कुख्यात बदमाश के पास उसे हथकड़ी लगाकर बैठाया गया था। इस दौरान उसने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। नशे में वाहन चला रहे ड्राइवर पर कार्रवाई के दौरान कार में सवार महिला ने पुलिसकर्मियों से विवाद किया और मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया। पुलिस ने मामले में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पढ़िए पूरी खबर। सोशल मीडिया कॉलिंग से चलता था ड्रग्स का नेटवर्क इंदौर में गिरफ्तार नशे के सौदागर चेतन नाथ को अदालत ने 2 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूछताछ में पुलिस को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की खरीद-फरोख्त के लिए सोशल मीडिया कॉलिंग का इस्तेमाल करता था। पढ़िए पूरी खबर। मीडियाकर्मी पर 7 दिन में दूसरी FIR इंदौर में एक मीडियाकर्मी के खिलाफ सात दिन के भीतर दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है। इस बार बाणगंगा थाना पुलिस ने मीडियाकर्मी अनवर खान, उसके भाई, एक महिला साथी और एक अन्य आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धमकी देकर रुपए वसूलने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज किया है। पढ़िए पूरी खबर। इंदौर में मानसून की रफ्तार थमी इंदौर में मानसून दस्तक देने के बाद भी बारिश की रफ्तार कमजोर बनी हुई है। जून में अब तक इंदौर में करीब 4 इंच बारिश ही दर्ज हुई है। आखिरी अच्छी बारिश 24 जून को हुई थी, जब शहर के पूर्वी हिस्से में करीब आधा इंच और पश्चिमी क्षेत्र में करीब 2 इंच तक पानी गिरा था। इसके बाद से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पढ़िए पूरी खबर। सफाई मित्रों के लिए इंदौर नगर निगम की बड़ी पहल शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के लिए इंदौर नगर निगम ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने घोषणा की है कि ड्यूटी के दौरान दुर्घटना का शिकार होने वाले सफाई मित्रों और ड्रेनेज-सीवरेज सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को अब इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0