हार्डवेयर व्यापारी के घर डकैती करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बुरहानपुर पुलिस ने रतलाम से पकड़ा, लाठी-डंडों से मारपीट कर जेवर और कैश लूटा था
बुरहानपुर जिले के नेपानगर में 2024 में एक हार्डवेयर व्यापारी के घर हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को नेपा थाना पुलिस ने रतलाम से गिरफ्तार किया है। यह घटना 03 नवंबर 2024 की है। फरियादी रौनक जैन, निवासी वृंदावन कॉलोनी, नेपानगर ने पुलिस को बताया था कि रात करीब 3:30 बजे उनके घर का दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया गया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो 7-8 अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। व्यापारी को पीटकर कैश और गहने ले गए थे
बदमाशों की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच थी और सभी ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने रौनक जैन के साथ मारपीट की और सोने की चेन, ब्रेसलेट, पत्नी के गहने और करीब 1.60 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में टीआई ज्ञानू जायसवाल के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। चार आरोपी पहले पकड़ाए
जांच के दौरान पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब फरार चल रहे आरोपी प्रभात उर्फ चेतन मोंगिया (27), निवासी गुलगांव सांची, रायसेन, जो वर्तमान में नागदा (उज्जैन) में रह रहा था, उसे रतलाम से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शहाबुद्दीन कुरैशी, सहायक उपनिरीक्षक सूरज सिंह मौर्य, प्रधान आरक्षक अमर पवार और आरक्षक राकेश कनासे शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0