वन विभाग ने 17.5 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया:बुरहानपुर की शाहपुर और बोदरली रेंज में जेसीबी से खुदवाई खंतियां

Jun 19, 2026 - 21:49
 0  0
वन विभाग ने 17.5 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया:बुरहानपुर की शाहपुर और बोदरली रेंज में जेसीबी से खुदवाई खंतियां
बुरहानपुर में वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की दो रेंज शाहपुर और बोदरली में 17.5 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर जेसीबी की मदद से खंतियां भी खुदवाई गईं। बुरहानपुर एसडीओ अजय सागर ने बताया कि शाहपुर रेंज की जम्बूपानी बीट के कक्ष क्रमांक 423 में परिक्षेत्र स्तरीय अतिक्रमण बेदखली की कार्रवाई की गई। इस दौरान रेंजर शाहपुर, स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। यहां से कुल 15 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसी तरह, बोदरली परिक्षेत्र की भिंगारा बीट के कक्ष क्रमांक 394 में भी कार्रवाई की गई। यहां से 2.5 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाकर खंतियां खुदवाई गईं। यह कार्रवाई खंडवा सीसीएफ बासु कनौजिया और बुरहानपुर डीएफओ विद्याभूषण सिंह के निर्देश पर की गई। कार्रवाई में रेंज शाहपुर की श्यामलता मरावी, बोदरली के रेंजर लखनलाल वास्कले सहित 50 से अधिक वनकर्मी और 5 जेसीबी मशीनें शामिल थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0