सीधी में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे:एक ही परिवार के 5 लोग घायल, पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही

Jun 19, 2026 - 21:49
 0  0
सीधी में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे:एक ही परिवार के 5 लोग घायल, पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही
सीधी जिले के खैरा गांव में शुक्रवार शाम जमीन के मालिकाना हक को लेकर जायसवाल परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शुरू हुआ। जमीन को लेकर जायसवाल परिवार के दोनों गुटों में पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों का खुलकर इस्तेमाल किया गया। मारपीट की इस घटना से गांव में कुछ देर के लिए तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक ही परिवार के 5 लोग अस्पताल में भर्ती इस हमले में घायल हुए रजनीश जायसवाल, अनिल जायसवाल, छबिलाल जायसवाल, प्रमिला जायसवाल और गुड्डी जायसवाल को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने गांव के ही श्रीभान जायसवाल, शंकरलाल जायसवाल, दिवाकर जायसवाल, सुशीला जायसवाल, रानी जायसवाल और अनु जायसवाल पर लाठी-डंडों से हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है ताकि विवाद के असली कारणों का पता लगाया जा सके। कोतवाली थाने के एसआई विवेक द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0