खरगोन में बुधवार को 15 कॉलोनियों की बिजली बंद:3 घंटे होगी कटौती, कालिंदी कुंज, बृज विहार, स्वर्णकार कॉलोनी समेत कई इलाकें होंगे प्रभावित

Jun 16, 2026 - 21:02
 0  0
खरगोन में बुधवार को 15 कॉलोनियों की बिजली बंद:3 घंटे होगी कटौती, कालिंदी कुंज, बृज विहार, स्वर्णकार कॉलोनी समेत कई इलाकें होंगे प्रभावित
खरगोन में बुधवार को 11 केवी बृज विहार फीडर पर बिजली लाइन के रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, यानी तीन घंटे के लिए बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। इससे बिस्टान नाका क्षेत्र की 15 से अधिक कॉलोनियां और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली वितरण कंपनी के शहर सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि यह बारिश से पहले किया जाने वाला एक अति आवश्यक रखरखाव कार्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के समय में कमी या बढ़ोतरी भी हो सकती है। इन इलाकों में सप्लाई रहेगी ठप इस बिजली रखरखाव कार्य से कालिंदी कुंज, बृज विहार, स्वर्णकार कॉलोनी, नर्मदा नगर, शास्त्रीनगर, गांधीनगर, राजेंद्र नगर, आजाद नगर, करीम नगर, मास्टर कॉलोनी और संजय नगर सहित इन क्षेत्रों से जुड़ी अन्य कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0