जबलपुर में नर्मदा घाट पर चरगंवा पुलिस की दबिश:खनन में लिप्त नावें तोड़कर पानी में बहाई; 5 माह में लगाया 10 करोड़ का जुर्माना

Jun 16, 2026 - 21:02
 0  0
जबलपुर में नर्मदा घाट पर चरगंवा पुलिस की दबिश:खनन में लिप्त नावें तोड़कर पानी में बहाई; 5 माह में लगाया 10 करोड़ का जुर्माना
जबलपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को चरगंवा थाना पुलिस ने अवैध रेत खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए नर्मदा नदी किनारे खड़ी नावों को नष्ट किया और रेत उत्खनन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद जिले में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की टीमें लगातार अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। रेत खनन की लगातार मिल रही थीं शिकायतें एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चरगंवा थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के धरती कछार, भड़पुरा और मूरकटिया में सर्चिंग अभियान चलाया। इन क्षेत्रों में अवैध रेत खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। धरती कछार में पुलिस को नदी किनारे तीन नावें बंधी मिलीं, जिनमें रेत निकालने के लिए तसले, फावड़े और अन्य उपकरण रखे थे। पुलिस ने मौके पर ही तीनों नावों को लोहे की रॉड की मदद से क्षतिग्रस्त कर दिया और उन्हें नदी में बहा दिया। जनवरी 2026 से अब तक खनिज विभाग ने विभिन्न खनिजों के अवैध परिवहन के 61 मामलों में वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज किए हैं। इन मामलों में 92 लाख 47 हजार 696 रुपए का अर्थदंड लगाया है। इसके अलावा जिले में स्थापित ई-चेक गेट के माध्यम से चिन्हित 63 वाहनों के संचालकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर ऑनलाइन नोटिस जारी किए हैं। 6 मामलों में 10 करोड़ का अर्थदंड लगाया अवैध उत्खनन के कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें से 6 मामलों में 10 करोड़ 39 लाख 27 हजार 490 रुपए का अर्थदंड लगाया है, जबकि 2 मामलों में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इस दौरान अवैध उत्खनन में इस्तेमाल हो रही 2 पोकलेन मशीन, 4 जेसीबी, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 हाईवा और 3 डंपर जब्त किए गए हैं। वहीं, गिट्टी, फायरक्ले और मिट्टी के अवैध भंडारण के 3 मामलों में 3 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0