29 महंगा... होटलों में नाश्ता, भोजन थाली 20% महंगी

Jun 9, 2026 - 08:34
 0  0
29 महंगा... होटलों में नाश्ता, भोजन थाली 20% महंगी
भास्कर न्यूज | महासमुंद आम जनता पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफे के ठीक बाद अब ऑयल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के दाम भी बढ़ा दिए हैं। महासमुंद जिले में अब घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 947.5 रुपये चुकाने होंगे। इस बढ़ोत्तरी से न केवल घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है, बल्कि होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाला खाना और नाश्ता भी आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। महासमुंद में 1 जून से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 44 रुपये की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 3116.50 रुपये हो गई है। वहीं, 6 जून से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। 31 मई तक घरेलू सिलेंडर ₹918.50 में बिक रहा था। जो 6 जून से ₹947.50 में मिल रहा है। कुल ₹29.00 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर ₹3074.50 बिक रहा था। जो 1 जून से ₹3116.50 में मिल रहा है कुल ₹44.00 की बढ़ोतरी हुई थी। गैस के कीमत बढ़ने का असर घरों की रसोई से लेकर होटल, रेस्टारेंट के नाश्ता से लेकर थाली तक दिखाई दे रहा है। नाश्ता और थाली की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। दूसरी ओर थाली से व्यंजन भी कम कर कटौती की जा रही है। भास्कर ने सोमवार को शहर के होटल और रेस्टारेंट से लेकर आम नागरिक तक गैस की कीमत में बढ़ोतरी के असर को लेकर जानकारी ली। कई भोजनालय में घरेलू सिलेंडर का उपयोग: शहर के कई भोजनालयांे में घरेलू गैस का उपयोग करते मिले वहीं अधिकांश में गैस सिलेंडर के बजाय अब कोयला और लकड़ी के चूल्हे का उपयोग कर रहे है। मारवाड़ी भोजनालय के संचालक आनंद ने बताया कि कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने से थाली की भी कीमत बढ़ाना पड़ा। वहीं श्रुति स्वीट्स के संचालक पप्पू साहू ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से उन्हें नाश्ते के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़ाने पड़े हैं। होटल-रेस्टोरेंट में नाश्ता और भोजन 15 से 20% महंगा: कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी का सीधा असर शहर के खान-पान पर पड़ा है। होटल संचालकों का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से वे दाम बढ़ाने पर मजबूर हैं। पहले जो पोहा, समोसा या कचौड़ी 10 से 20 रुपये प्लेट मिलती थी, वह अब 20 से 30 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं होटलों में सामान्य भोजन की थाली जो पहले 100-150 रुपये की थी, वह अब 120 से 200 रुपये के बीच मिल रही है। महासमुंद जिले में कुल 2,86,387 गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें 2 लाख से अधिक उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। जिले में प्रतिदिन करीब 10 हजार सिलेंडरों की बुकिंग होती है। उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि जिन्होंने 1 से 5 जून के बीच सिलेंडर बुक किया था, उन्हें पहले पुराने रेट का डीएसी नंबर मिला, लेकिन 6 जून को दाम बढ़ते ही कंपनियों ने नया डीएसी नंबर भेज दिया, जिसमें 29 रुपये अतिरिक्त जुड़कर आए। 2.86 लाख लोग डीएसी नंबर के खेल से परेशान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0