हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा

Jun 9, 2026 - 08:34
 0  0
हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा
मालखरौदा| हिंदू बहन-बेटियों को धर्माधारित समुदाय में ही शादी करने का संवैधानिक अधिकार देने की मांग उठी है। सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पहचान छुपाकर ब्रेनवॉश किया जा रहा है। जाल में फंसाकर शादी की जा रही है। बच्चे होने के बाद प्रताड़ना की जा रही है। सामूहिक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है। जबरन धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाने की बात कही गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि यह देश के खिलाफ घुसपैठ की साजिश है। मांग की गई है कि इन विषयों पर संज्ञान लिया जाए। हिंदू समाज को धर्म आधारित समुदाय में ही शादी की कानूनी और संवैधानिक स्वतंत्रता की अनुमति दी जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0