जूनियर गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गुना का उत्कृष्ट प्रदर्शन:खंडवा को 23-0, जबलपुर को 26-9 से हराया; टाइट डिफेंस और बेहतरीन पास ने दिलाई जीत

Jun 5, 2026 - 18:42
 0  0
जूनियर गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गुना का उत्कृष्ट प्रदर्शन:खंडवा को 23-0, जबलपुर को 26-9 से हराया; टाइट डिफेंस और बेहतरीन पास ने दिलाई जीत
एमपी के उज्जैन में चल रही जूनियर गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गुना की टीम ने अपने पूल के पहले दो मैच जीत लिए हैं। बास्केटबॉल एरिना महानंदानगर उज्जैन में 4 से 7 जून तक चलने वाले आयोजन में अलग-अलग जगहों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अतुल लुंबा ने बताया कि इस प्रतियोगित में प्रदेश की 25 गर्ल्स टीमें भाग ले रहीं हैं । गुना जिला बास्केटबॉल संघ अन्य 3 टीमों के साथ अपने पूल में रखी गई हैं। गुना टीम ने अपना पहला मैच एकतरफा खेल कर 23-0 से खंडवा की टीम को पराजित किया। वहीं 5 जून को गुना टीम ने जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (JOF ) की टीम को 26-9 अंकों से परास्त कर नॉकआउट में आगे खेलने के लिए अपनी जगह बनाई। गुना टीम की गर्विता, मोनिका, तनुश्री, प्राची, आयुषी, शिवांशी और रोकशी ने टाइट डिफेंस करके दूसरी टीमों को बास्केट करने का मौका नहीं दिया एवं बेहतरीन पासेस के द्वारा सामने वाली टीमों पर आक्रमण किया। गुना टीम ने अपना उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करके टीम को आगे बढ़ाया। गुना का अगला मैच पूल विनर होने के लिए एसटीसी जबलपुर से खेला जाएगा। उसमें निर्णय होगा कि गुना पूल विनर है या रनर।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0