शादी में चाट-फुल्की के विवाद में चाकूबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार:हमले में चार लोग हुए थे घायल, पुलिस ने चाकू और लोहे का कड़ा भी बरामद किया

Jun 5, 2026 - 18:42
 0  0
शादी में चाट-फुल्की के विवाद में चाकूबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार:हमले में चार लोग हुए थे घायल, पुलिस ने चाकू और लोहे का कड़ा भी बरामद किया
पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों युवक घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू और लोहे का कड़ा भी बरामद किया है। चाट-फुल्की खाने के दौरान हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, घटना 13 मई की रात ग्राम अधराड़ में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। चाट-फुल्की खाने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान सोनू रैकवार और राहुल रैकवार ने सौरभ, शिवम और राजकिशोर लोधी पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे कुलदीप रैकवार भी हमले में घायल हो गए। गंभीर घायलों को किया गया था रेफर घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राजकिशोर लोधी और शिवम लोधी की हालत गंभीर होने पर उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घायलों की चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में जानलेवा हमले से संबंधित धाराएं भी जोड़ीं। साइबर सेल की मदद से हुई गिरफ्तारी घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। उनकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पन्ना साइबर सेल की सहायता से पुलिस ने आखिरकार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल रैकवार और सोनू रैकवार के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश कर भेजा जेल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई में रैपुरा थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0