चोरी के शक में 3 युवक पकड़ाए...भीड़ ने जमकर पीटा:जबलपुर में कॉलोनीवासियों ने घेरकर पकड़ा, पुलिस के सामने होती रही पिटाई

Jun 2, 2026 - 09:41
 0  0
चोरी के शक में 3 युवक पकड़ाए...भीड़ ने जमकर पीटा:जबलपुर में कॉलोनीवासियों ने घेरकर पकड़ा, पुलिस के सामने होती रही पिटाई
जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र स्थित सिग्मा कान्हा सिटी कॉलोनी में मंगलवार तड़के चोरी के शक में पकड़े गए तीन युवकों की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, बरेला क्षेत्र की कई कॉलोनियों में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसी वजह से स्थानीय लोग भी सतर्क थे। सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करीब 3 बजे सिग्मा कान्हा सिटी कॉलोनी में तीन संदिग्ध युवक घूमते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि वे एक सूने मकान में घुस गए थे, जिसकी भनक आसपास के लोगों को लग गई। कॉलोनीवासियों ने घेरकर पकड़ा स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को सूचना देकर मकान के आसपास घेराबंदी कर ली। जैसे ही तीनों युवक घर से बाहर निकले, लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक खुद को छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों को युवकों के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। भागने की कोशिश में पकड़े गए कॉलोनीवासियों का कहना है कि युवकों ने पीछे के रास्ते से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने चारों ओर से घेरकर उन्हें पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं और शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ था। सूचना मिलने पर बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस कर रही जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। साथ ही भीड़ द्वारा की गई मारपीट की भी जांच होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0