युवती से रेप, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास:आरोपी फरहान को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया

May 10, 2025 - 08:53
 0  0
युवती से रेप, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास:आरोपी फरहान को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया
इंदौर के विजयनगर इलाके में निजी कंपनी में काम करने वाली 26 वर्षीय युवती ने अपने पूर्व टीम लीडर फरहान खान पर रेप, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी फरहान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजकर मामले की आगे जांच की जा रही है। विजयनगर पुलिस के अनुसार, युवती नागदा की रहने वाली है और 2023 में नौकरी की तलाश में इंदौर आई थी। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत थी, जहां फरहान टीम लीडर के पद पर था। शीतल नगर इलाके में किराए के फ्लैट में अकेली रहने वाली युवती से फरहान ने नजदीकी बढ़ाई और जुलाई 2023 में एक दिन उसके फ्लैट पर जबरन रेप किया। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अपनी पहुंच का डर दिखाया। इस्लाम धर्म कुबूल करने का बना रहा था दबाव इसके बाद फरहान लगातार युवती पर दबाव बनाता रहा कि वह इस्लाम धर्म स्वीकार कर उससे निकाह करे। पीड़िता के इनकार करने के बावजूद, उसने कई बार जबरन संबंध बनाए और धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसकी जान को खतरा होगा। परेशान होकर युवती ने नौकरी बदल ली, लेकिन फरहान पीछा नहीं छोड़ रहा था। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पकड़ा और पीटा गुरुवार को फरहान ने युवती को एक मॉल की पार्किंग में मिलने बुलाया, जहां युवती से विवाद के दौरान कुछ हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप किया। पूरी कहानी सामने आने के बाद उन्होंने आरोपी को पीटा और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान पूरी घटना का खुलासा हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0