इंदौर; सोने में 300 रुपए की गिरावट, चांदी में तेजी:किसानों की बिक्री घटने से तुवर 200 रुपए उछली, ज्यादातर दालें भी महंगी; जाने अन्य बाजार भाव

May 10, 2025 - 08:53
 0  0
इंदौर; सोने में 300 रुपए की गिरावट, चांदी में तेजी:किसानों की बिक्री घटने से तुवर 200 रुपए उछली, ज्यादातर दालें भी महंगी; जाने अन्य बाजार भाव
इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। सोने के दाम में दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। सोना केडबरी 300 रुपए घटकर 97800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। विदेशी बाजार में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। कॉमेक्स में सोना वायदा 13 डॉलर घटकर 3330 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। चांदी में सुधार देखा गया और यह 300 रुपए बढ़कर 97100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूनाइटेड किंगडम के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत यूके से आयात पर 10% टैरिफ जारी रहेगा। यूके ने अपना टैरिफ 5.1% से घटाकर 1.8% करने की सहमति दी है। इंदौर में सोना 22 कैरेट 90750 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी का सिक्का 1110 रुपए प्रति नग बिका। उज्जैन में सोना केडबरी 98000 रुपए, सोना रवा 97900 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। वहीं चांदी पाट 97400 रुपए और चांदी टंच 97300 रुपए प्रति किलो के भाव पर रही। वैवाहिक सीजन चल रहा है, लेकिन बाजार में अपेक्षित ग्राहकी नहीं दिख रही है। ट्रम्प ने अमेरिका और चीन के बीच ठोस व्यापार वार्ता की उम्मीद जताई है। दोनों देशों के अधिकारी सप्ताहांत में व्यापार वार्ता के लिए मिलने वाले हैं। कालीमिर्च का आयाता बढ़ने से दाम गिरे, बादाम में सुधार श्रीलंका एवं वियतनाम से कालीमिर्च का आयात तेजी से बढ़ रहा है जिससे घरेलू बाजार में इसके बढ़ते दामों में रुकावट आई है। श्रीलंका से आयातित कालीमिर्च का भाव विभिन्न खपतकर्ता केंद्रों में 675-690 रुपए प्रति किलो के बीच चल रहा है। मसाला निर्माता अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सस्ती श्रीलंकाई कालीमिर्च की खरीद में भारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इंडियन पीपर एंड स्पाइस ट्रेड एसोसिएशन (ईप्सता) के अध्यक्ष का कहना है कि कालीमिर्च की घटती कीमतों को देखते हुए खरीदार अपने स्टॉक को रोकने एवं नई खरीद बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि उत्पादक एवं स्टॉकिस्ट अपने उत्पाद की बिक्री को सीमित रखना चाहते हैं। वैसे किसानों को भी है कि आगामी समय में कालीमिर्च का दाम घटकर कुछ और नीचे आ सकते है। इसे देखते हुए तमिलनाडु के सभी उत्पादक केन्द्रों- गुडालूर, येरकौड तथा नमक्कल आदि में किसानों ने अपनी कालीमिर्च का स्टॉक निकालना शुरू कर दिया है। खरीदार भी उत्पादकों के साथ मोल भाव कर रहे हैं। भारतीय कालीमिर्च का भाव वैश्विक बाजार में अन्य निर्यातक देशों के मुकाबले ऊंचा चल रहा है क्योंकि इसकी क्वालिटी अच्छी होना है। भारतीय कालीमिर्च का निर्यात ऑफर मूल्य 8650 डॉलर प्रति टन के उच्च स्तर पर मौजूद है जबकि इसके मुकाबले श्रीलंकाई कालीमिर्च का भाव 7200 डॉलर प्रति टन, वियतनाम की कालीमिर्च का दाम 7100 डॉलर, ब्राजील के उत्पाद का मूल्य 7000 डॉलर एवं इंडोनेशियाई कालीमिर्च का निर्यात ऑफर मूल्य 7500 डॉलर प्रति टन बताया जा रहा है। चूंकि भारतीय कालीमिर्च का भाव ऊंचा चल रहा है इसलिए प्रमुख उत्पादक देश यहां अपने उत्पाद की डम्पिंग करने की फिराक में है। ईप्सता अध्यक्ष के अनुसार भारत में श्रीलंका से 2023-24 में करीब 14,000 टन कालीमिर्च का आयात हुआ था जो 2024-25 में 10 हजार टन बढ़कर 24,000 टन की ऊंचाई पर पहुंच गया। इंदौर में कालीमिर्च में लेवाली कमजोर रहने से भाव में नरमी रही। कालीमिर्च के दाम 720 से 730, मिनिमटर 750 से 780, मटरदाना 820 से 840 रुपए प्रति किलो रह गई। बादाम में मांग अच्छी रहने से भाव में हलका सुधार रहा। बादाम इंडिपेंडेट 785 से 800, अमेरिकन 820-840, मोटा दाना 890 से 935 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। नारियल, खोपरा गोला और बूरे में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा नारियल की आवक एक गाड़ी की रही। मौसम में आए परिवर्तन से शकर की मांग में भारी कमी देखी जा रही है जिससे शकर के बढ़ते दामों में रुकावट आई है। शकर नीचे में 4150 ऊपर में 4200 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। मिलें शकर के दामों में कटौती कर बिकवाली कर सकती है। खसखस में स्टॉकिस्टों की लेवाली अच्छी रहने और आवक कमजोर होने के कारण भाव में सुधार की स्थिति बनी हुई है। शकर- शकर 4150-4160 बेस्ट क्वालिटी 4180-4200, गुड़ भेली 4000-4100, कटोरा 4500, लड्डु 4900-5000, गिलास 5000-5200 रुपए क्विंटल। नारियल- नारियल 120 भरती 2400-2450, 160 भरती 2750-2800, 200 भरती 2800-2850, 250 भरती 2850-2900 रुपए प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 210-245 कट्टे में 205 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 4000-6100 रुपए प्रति (15 किलो)। मसाले- कालीमिर्च 740 से 750, मिनिमटर 770 से 800, मटरदाना 825 से 850 हल्दी निजामाबाद 170 से 210, हल्दी सांगली 260 से 265 जीरा 277 से 285, मीडियम 290 से 295, बेस्ट 300 से 310, सौंफ मोटी 95 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्सट्रा बेस्ट 300 से 315, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 780 से 790, बेस्ट 825 से 850, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260, जायफल 725 से 750, बेस्ट 780 से 790, जावत्री 1675 से 1750, बेस्ट 1850 से 1890, बड़ी इलायची 1600 से 1750, बेस्ट 1850 से 1950, पत्थरफूल 340 से 425, बेस्ट 480 से 485, बाद्यान फूल 425 से 465, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 385 से 400, ग्रीन 875 से 890, तेजपान 90 से 95, नागकेसर 935 से 940, सौंठ 370 से 395, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2700 से 2800, मीडियम 2900 से 3050, बेस्ट 3100 से 3200, एक्सट्रा बेस्ट 3200 से 3300, पानबार 2450 रुपए। सूखे मेवे- काजू डब्ल्यू 240 नंबर 950, डब्ल्यू 320 नंबर 825 से 860, एस डब्ल्यू 300- 800 से 815, जेएच 850 से 870, टुकड़ी 790 से 820, खसखस चालू 1050 से 1200, बेस्ट 1220 से 1325, दिल्ली टर्की खसखस 1150 से 1275, तरबूज मगज 525 से 550, खारक 90 से 110, मीडियम 120 से 140, बेस्ट 160 से 240, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 500 से 550, इंडियन 280 से 295, बेस्ट 300 से 310, बेस्ट 318-330, चारौली 1850 से 1860, बेस्ट 1880 से 1900, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 850 से 950, बेस्ट 1150 से 1450, मखाना 960 से 1050 बेस्ट 1550 से 1600, पिस्ता ईरानी 1400-1450 मीडियम 1450-1500 बेस्ट 1525-1550, कंधारी मोटा 2150-2250 पिस्ता पिशोरी 2475-2600 नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 510 से 600, बेस्ट 625 से 825, अखरोट गिरी 1050 से 1225, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 600 रुपए। किसानों की बिक्री घटने से तुवर 200 रुपए उछली, ज्यादातर दालें भी महंगी तुवर के दाम काफी नीचे आने के कारण बिकवाल पीछे हटने लगे है जिसके चलते मंडियों में पर्याप्त आवक नहीं हो रही है जबकि दालों में उपभोक्ता पूछताछ धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। मिलों में दालों का पर्याप्ता स्टॉक नहीं होने से मिलर्स की तुवर में मांग जोरदार बनी हुई है। तुवर की कीमतों में तेजी का वातावरण बनने लगा है। शुक्रवार को तुवर में करीब 100-200 रुपए की तेजी दर्ज की गई। इंदौर में तुवर नई महाराष्ट्र सफेद बढ़कर 7250, महाराष्ट्र लाल 7300-7550, कर्नाटक 7300-7600 तुवर निमाड़ी 6400-7200 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। इधर, देशी तुवर में किसानों द्वारा कम भाव में बिकवाली नहीं की जा रही है। इधर, एमएसपी पर तुवर की खरीदी बढ़ी है। 29 अप्रैल 2025 तक नाफेड/एनसीसीएफ द्वारा 4.48 लाख टन तुवर की खरीदी पूरी की जा चुकी है। दूसरी ओर खराब मौसम की वजह से पिछले 4-5 दिनों से दलहन की आवक मंडियों में मांग के अनुरूप नहीं होने के साथ ही दालों में उपभोक्ता मांग का दबाव बढ़ने के कारण मिलर्स की दलहन में खरीदी बढ़ गई है। दलहन के दाम बढ़ने से दालों के दामों में भी एकतरफा तेजी की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को तुवर दाल में 200, मूंग दाल, मूंग मोगर में 100, चना दाल में 100, उड़द दाल में 100 और मसूर दाल में 50 रुपए की तेजी रही। ऊंचे दामों पर भी दालों में उपभोक्ता मांग जोरदार देखी जा रही है। काबुली चने में धीरे-धीरे लोकल मांग का दबाव बढ़ने लगा है जबकि आवक का प्रेशर मंडियों कम होने से भाव में सुधार की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को भी काबुली चना कंटेनर में करीब 100-200 रुपए प्रति क्विंटल तक उछल गया है। काबुली चने की आवक 3300 बोरी की बताई गई। कंटेनर में डॉलर चना 42/44 11600, 44/46 11300, 50/52 10050, 58/60 8800 60/62 8700 रुपए प्रति क्विंटल। छावनी दलहन- चना कांटा 6050-6100 डंकी चना 5100-5300 नया विशाल 5750-5850 मसूर 6500 तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7250 महाराष्ट्र लाल 7300-7550 कर्नाटक 7300-7600 तुवर निमाड़ी 6400-7200 मूंग बेस्ट 8000-8200 एवरेज 7200-7700 उड़द बेस्ट 7500-8000 मीडियम 6000-7000 हलका 3000-5000 रुपए प्रति क्विटंल। दालों के दाम- चना दाल 7300-7500 मीडियम 7700-7900 बेस्ट 8000-8100 मसूर दाल 7750-7850 बेस्ट 7950-8050 मूंग दाल 8900-9100 बेस्ट 9300-9500 मूंग मोगर 9900-10000 बेस्ट 10300-10400 तुवर दाल 8200-8300 मीडियम 9400-9600 बेस्ट 9900-10000 ए. बेस्ट 10800-11000, ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई 11400 उड़द दाल 9200-9300 बेस्ट 9400-9500 उड़द मोगर 9900-10000 बेस्ट 10100-10300 रु. प्रति क्विंटल। इंदौर चावल भाव- बासमती (921) 11000-12000, तिबार 9500-10500, बासमती दुबार पोनिया 8500-90500, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 5000-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4500-5500, परमल 3500-3800, हंसा सेला 3600-3800, हंसा सफेद 3000-3200, पोहा 4800-5500 रु. क्विंटल। कांडला और मुंद्रा पोर्ट पर आवाजाही प्रभावित होने से खाद्य तेलों में तेजी गुजरात के कांडला और मुंद्रा पोर्ट पर सीमित समय के लिए आवाजाही प्रभावित होने से आयातित खाद्य तेलों और तिलहन की आवक प्रभावित होने की संभावना है। इसके चलते सोयाबीन और तेल में बिकवाल पीछे हटने लगे है। शुक्रवार को इंदौर मंडी में सोयाबीन की आवक भी बेहद कमजोर रही है जबकि प्लांटों की अच्छी लेवाली रहने से भाव में तेजी रही। शुक्रवार को प्लांट खरीदी सोयाबीन के दाम करीब 75-100 रुपए तक ऊंचे बोले गए। इधर, खाद्य तेल में भी उपभोक्ता पूछताछ रहने से भाव में तेजी का वातावरण रहा। सोयाबीन तेल इंदौर 30 रुपए बढ़कर 1250-1255, पाम तेल 1290 रुपए प्रति दस किलो पर पहुंच गई। इधर, मूंगफली तेल की आवक भी गुजरात तरफ से प्रभावित होने की संभावना से भाव में तेजी रही। मूंगफली तेल इंदौर बढ़कर 1340-1360 रुपए प्रति दस किलो पर पहुंच गया। व्यापारियों का कहना है कि यूएसडीए की मासिक रिपोर्ट 12 मई को आएगी। उत्पादन एवं अंतिम स्टॉक के आंकड़े स्थिर रहने पर रिपोर्ट तेजी सूचक संभावित है। मंडी में सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300-6400 रायडा 5600 सोयाबीन 4300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। लूज तेल- मूंगफली तेल इंदौर 1340-1360, मुंबई मूंगफली तेल 1370 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1250-1255 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1185-1190 इंदौर पाम 1290 मुंबई सोया रिफाइंड 1280 मुंबई पाम तेल 1220 राजकोट तेलिया 2130, गुजरात लूज 1325, कपास्या तेल इंदौर 1220-1225 रुपए प्रति दस किलो। प्लांट सोयाबीन भाव- अवी एग्री उज्जैन 4375, बैतूल ऑयल सतना 4520, बैतूल आयल 4530, धानुका सोया नीमच 4500, धीरेंद्र सोया नीमच 4515, दिव्य ज्योति 4425, हरिओम रिफाइनरी 4500, आइडिया लक्ष्मी देवास 4375, केपी सॉल्वेक्स निवाड़ी 4500, खंडवा ऑयल 4425, मित्तल सोया देवास 4425, एमएस सॉल्वेक्स नीमच 4500, नीमच प्रोटीन 4500, पतंजलि फूड 4400, प्रकाश पीथमपुर 4450, प्रेस्ट्रीज ग्रुप देवास 4425, रामा फास्फेट, धरमपुरी 4250, राम जानकी एग्रीट्रेड, देवास 4400, आरएच सॉल्वेक्स सिवनी 4400, सांवरिया इटारसी 4440, सोनिका बायोकेम मंडीदीप 4375, सालासर हरदा 4490, सतना सॉल्वेंट 4411, सूर्या फूड मंदसौर 4450, वर्धमान सॉल्वेंट, अंबिका (कालापीपल) 4450, विप्पी सोया देवास 4400 रुपए प्रति क्विंटल बोली गई। कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 2175 देवास 2175 उज्जैन 2175 खंडवा 2150, बुरहानपुर 2150, अकोला 2970 रुपए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0