किंग कोहली का शतक, आरसीबी जीता:कोलकाता को 6 विकेट से हरा टॉप पर आरसीबी

May 14, 2026 - 09:47
 0  0
किंग कोहली का शतक, आरसीबी जीता:कोलकाता को 6 विकेट से हरा टॉप पर आरसीबी
आईपीएल में बुधवार को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की इस मैदान पर तीन दिन में दूसरी जीत है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। कोहली ने शतक जमाते हुए कोलकाता को मैच में कोई भी मौका नहीं दिया। उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए रायपुर के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लगातार दो ‘डक’ के बाद पहली रन पर मनाया जश्न: इससे पहले कोहली लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार दो मैचों में शून्य (डक) पर आउट हुए थे। बुधवार को जैसे ही उन्होंने अपना पहला रन लिया, उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था। यह उनका 279वां IPL मैच है, जिसके साथ ही वे लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा (278 मैच) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। रायपुर का यह मैदान कोहली के लिए हमेशा लकी रहा है। पिछले साल ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में कोहली ने इसी मैदान पर 102 रनों की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0