दौसा में संविदा नर्सिंग कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च:स्थाई नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम एवं पैरामेडिकल भर्तियां मेरिट व बोनस अंक के आधार पर करने की मांग
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर सोमवार शाम को संविदा नर्सिंग अधिकारी, एएनएम एवं पैरामेडिकल कर्मियों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। नेहरू गार्डन शुरू हुआ कैंडल मार्च गांधी तिराहा तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों और परमानेंट नर्सिंग ऑफिसरों ने भाग लिया। मेडिकल कर्मियों ने एप्रिन एवं आईडी कार्ड पहनकर हाथों में मोमबत्तियां एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर लेकर मार्च किया। राज्य स्तरीय आंदोलन तेज करेंगे
प्रदेशाध्यक्ष राकेश सैनी ने बताया कि प्रदेशभर में चल रहे राज्य स्तरीय आंदोलन के तहत कैंडल मार्च निकाला गया, ताकि सरकार तक संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की आवाज पहुंचाई जा सके। मेडिकल कर्मियों ने राज्य सरकार से स्थाई नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम एवं पैरामेडिकल भर्तियों की विज्ञप्तियां मेरिट व बोनस अंक (10,20,30) के आधार पर भर्ती करने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष विजय मीणा ने बताया कि कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए तथा अंतिम सकारात्मक निर्णय तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक अरबाज खान, आरएनए जिलाध्यक्ष महेंद्र मीना, कर्मचारी महासंघ प्रमुख भगवान वर्मा, परमानेंट नर्सिंग ऑफिसर रामावतार मीणा, ओपी मीणा, अमरेश मीणा, समय गुर्जर, कपिल चौहान, शाहरुख खान, योगेश प्रजापत, भवानी सिंह, बाबू सरिया, शाहिद खान, कमलकांत शर्मा, पवन जैमन, चंद्रशेखर, खेमराज डाबर, नितेश नंदन आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0