चंदन नहीं लगाने पर पीट-पीटकर मार डाला, VIDEO:3 मिनट में 40 से ज्यादा बार लाठियां बरसाईं; सूरत में सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपे, 3 गिरफ्तार

May 8, 2026 - 22:02
 0  0
चंदन नहीं लगाने पर पीट-पीटकर मार डाला, VIDEO:3 मिनट में 40 से ज्यादा बार लाठियां बरसाईं; सूरत में सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपे, 3 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के रीवा में जनवरी 2026 के अतीक अहमद शेख हत्याकांड के 3 मुख्य आरोपियों को सूरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश पुलिस से बचने के लिए सूरत भाग गए थे। वहां मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। सूरत पुलिस को सूचना मिली थी कि रीवा के पनवार थाने में दर्ज दंगा और हत्या के आरोपी अडाजण इलाके में छिपे हैं। पुलिस ने निगरानी कर आकाश सिंह उर्फ सौरभ सिंह राजपूत, सत्यम सिंह राजपूत और अजीत सिंह राजपूत को पकड़ लिया। तीनों आरोपी ओलपाड के मासमा गांव में रह रहे थे। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… मेले में चंदन लगाने को लेकर हुआ था विवाद पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 1 जनवरी 2026 को रीवा जिले के शिवपुर इलाके में धार्मिक मेले का आयोजन हुआ था। यहां लोगों के माथे पर स्वागत के तौर पर चंदन लगाया जा रहा था। अतीक अहमद शेख अपने दोस्तों के साथ मेले में पहुंचा था। इस दौरान अतीक ने माथे पर चंदन लगाने का विरोध किया। इससे मेले में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मेले में हुए विवाद की रंजिश में आरोपियों ने अतीक को सबक सिखाने की योजना बनाई। आरोपियों ने अतीक को मरते दम तक पीटा 27 जनवरी 2026 को अतीक टेंपो से जा रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में उसे रोक लिया। तीनों आरोपियों और उनके साथियों ने अतीक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वायरल VIDEO में दिखी बेरहमी वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर लगातार डंडों से पीट रहे हैं। हमले में घायल को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई। हमलावर घायल को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। वीडियो से आरोपियों की पहचान हई। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। चंपागढ़ के 5 युवकों पर था आरोप पीड़ित पक्ष ने ग्राम चंपागढ़ (थाना पनवार) निवासी 5 लोगों पर नामजद आरोप लगाए थे। इनमें शिवम सिंह ठाकुर, अजीत सिंह ठाकुर, सौरभ सिंह ठाकुर, सत्यम सिंह ठाकुर और शक्ति सिंह ठाकुर शामिल हैं। 100 पुलिसकर्मियों की SIT कर रही थी तलाश मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक ने SIT गठित की थी। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में जुटे थे। लगातार छापेमारी के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे, लेकिन आखिरकार सूरत SOG ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तीनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के बाद मध्यप्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया है। करीब चार महीने तक आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहनकर काम करते रहे और पुलिस को चकमा देते रहे। …………………………………….. यह खबर भी पढ़ें रीवा में 3 मिनट में 40 लाठियां मारी रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत शिवपुर क्षेत्र में कबाड़ व्यापारी और उनके भाई पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो रविवार को सामने आया है। वीडियो में 5 हमलावर एक व्यक्ति को जमीन पर लिटाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने 3 मिनट में युवक को 100 लाठियां मारी। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0