छिंदवाड़ा में आज नेशनल लोक अदालत:एडीआर भवन में सुबह 10:30 बजे से शुभारंभ; लंबित प्रकरणों का होगा निराकरण

May 10, 2025 - 08:53
 0  0
छिंदवाड़ा में आज नेशनल लोक अदालत:एडीआर भवन में सुबह 10:30 बजे से शुभारंभ; लंबित प्रकरणों का होगा निराकरण
छिंदवाड़ा जिले में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित ए.डी.आर. भवन में सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशांत हुद्दार करेंगे। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के लंबित प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना है। इसमें पक्षकारों की आपसी सहमति से मामलों का त्वरित और न्यायोचित निपटारा किया जाएगा। उन्होंने आमजन से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0