छत्तीसगढ़ में 50KM की रफ्तार से चलेगी आंधी:2 सिस्टम एक्टिव, 5 दिन बारिश के आसार, रायगढ़-गरियाबंद में ओले गिरे, बर्फ की चादर बिछी
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इससे पहले, गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के तेवर देखने को मिले। रायगढ़ और गरियाबंद जिले के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच जमकर ओले गिरे। गरियाबंद के इंदागांव, उदंती और जुगाड़ क्षेत्र में ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि नेशनल हाईवे 130C और खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, गर्मी का असर अब भी बरकरार है, 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहले ये तस्वीरें देखिए… अगले 2 दिन तापमान में गिरावट मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। दो सिस्टम एक्टिव, आंधी-बारिश के आसार • दक्षिण-पूर्व UP के पास 1.5 किमी ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन
• UP से ओडिशा तक 0.9 किमी पर ट्रफ लाइन, छत्तीसगढ़ से गुजर रही
असर कई जगह आंधी, बिजली और हल्की बारिश की संभावना आज के लिए मौसम विभाग की चेतावनी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। रायपुर का मौसम शहर में आज बादल छाए रह सकते हैं। बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0