आईपीएल - छत्तीसगढ़ी थीम पर सजाया जा रहा बॉक्स:आरसीबी के अधिकारी पहुंचे रायपुर, टिकट कितनी होगी इसका फैसला अगले तीन दिन में

Apr 30, 2026 - 10:34
 0  0
आईपीएल - छत्तीसगढ़ी थीम पर सजाया जा रहा बॉक्स:आरसीबी के अधिकारी पहुंचे रायपुर, टिकट कितनी होगी इसका फैसला अगले तीन दिन में
आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का ग्लोबल शोकेस बनने जा रहा है। स्टेडियम के 40 कॉर्पोरेट बॉक्स को छत्तीसगढ़ी थीम पर सजाया जा रहा है। 120 से अधिक देशों में जब मैच का सीधा प्रसारण होगा तो यहां की लोक कला, रंग और परंपरा भी दुनिया देखेगी। मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अधिकारी रायपुर पहुंच चुके हैं। इसी के साथ फ्रेंचाइजी अगले तीन से चार दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर टिकटिंग, एंट्री सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देगी। खास बात यह है कि इस बार एंट्री पूरी तरह डिजिटल होगी। पिच, सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट मैदान पर भी बदलाव दिखेगा। बाउंड्री साइज 90 यार्ड से घटाकर 71–75 यार्ड किया गया है, जिससे हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। क्यूरेटर शमीम मिर्जा के अनुसार पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी। सुरक्षा के लिहाज से बिना आईडी कार्ड एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। स्टेडियम की क्षमता 60 हजार के आसपास रखी गई है, वहीं ड्रेनेज सिस्टम और अन्य मरम्मत कार्य भी अंतिम चरण में हैं। कॉर्पोरेट बॉक्स में छत्तीसगढ़ी रंग स्टेडियम के 40 कॉर्पोरेट बॉक्स को लोक कला और पारंपरिक थीम से सजाया जा रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ी हस्तशिल्प, माटी के रंग और स्थानीय डिजाइन शामिल होंगे। उद्देश्य यह है कि मैच के दौरान टीवी प्रसारण में सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी दिखे। डिजिटल टिकटिंग का नया मॉडल इस बार पारंपरिक टिकट काउंटर की भीड़ नजर नहीं आएगी। दर्शकों को ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज और क्यूआर कोड मिलेगा। स्टेडियम के गेट पर इसी क्यूआर कोड को स्कैन कर एंट्री दी जाएगी। आयोजकों के मुताबिक, इससे फर्जी टिकट और ब्लैक मार्केटिंग पर नियंत्रण रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0