शादी से लौट रही 2 नाबालिग से गैंगरेप:खेत ले जाकर दुष्कर्म, 2 ने भागकर बचाई जान; सरगुजा में 12 आरोपियों में 4 पर FIR

Apr 29, 2026 - 15:09
 0  0
शादी से लौट रही 2 नाबालिग से गैंगरेप:खेत ले जाकर दुष्कर्म, 2 ने भागकर बचाई जान; सरगुजा में 12 आरोपियों में 4 पर FIR
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप हुआ। 24 अप्रैल को 4 सहेलियां शादी में गई थी, देर रात सब एक साथ घर लौट रही थी, तभी 6 बाइक में सवार 12 लड़कों ने उन्हें घेर लिया। किसी तरह 2 लड़कियां भाग गई, लेकिन 2 नाबालिगों को आरोपी अपने साथ खेत ले गए, उनसे दरिंदगी की। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र है। आरोप है कि मामले में थाने में शिकायत के तुरंत बाद न तो FIR दर्ज की गई और न ही मेडिकल जांच की गई। बाद में पुलिस ने एक FIR में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ASP अमोलक सिंह ने घटना की पुष्टि की है। जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक घटना 24 अप्रैल की रात की है। चार नाबालिग सहेलियां दूसरे मोहल्ले में आयोजित शादी समारोह देखने के लिए शाम करीब 7 बजे गई थीं। रात करीब 10 बजे वे शादी समारोह से वापस लौट रही थीं। इस दौरान हाईस्कूल के पास 5 से 6 बाइक में सवार करीब 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया और पकड़ने की कोशिश की। युवकों को देखकर एक नाबालिग मौके से भाग निकली। बाकी 3 को युवकों ने पकड़ लिया। एक नाबालिग को युवकों ने बाइक में बैठाकर दूर ले गए और खेत में चार युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पकड़ी गई दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने दरिंदगी की। दोनों की उम्र 15 साल से कम है। एक नाबालिग बाइक से कूदकर भागी 13 साल किशोरी को युवक बाइक में बैठाकर दूर ले जा रहे थे। वह बाइक में पीछे बैठने की जिद पर अड़ गई तो युवकों ने उसे पीछे बैठाया। रास्ते में किशोरी बाइक से कूदकर भाग निकली। युवकों ने करीब 2 किलोमीटर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते भाग निकलने में कामयाब रही। दूसरे दिन थाने पहुंची किशोरी, नहीं हुआ एक्शन गैंगरेप पीड़िताएं रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच किसी तरह घर पहुंचीं। डर के कारण उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत नहीं दी। 25 अप्रैल की शाम एक पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने उसी समय एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही एमएलसी (मेडिकल लीगल कंसल्ट) कराया। पीड़ित को अगले दिन आने के लिए कहा गया। दूसरे दिन दोनों पीड़िता थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने एमएलसी किया। 26 अप्रैल को 4 के खिलाफ FIR एक नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने 26 अप्रैल को प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल और एक अन्य युवक के खिलाफ धारा 70 (2) BNS और पाक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(जी), 6 के तहत एफआईआर दर्ज की है। दूसरे मामले में FIR तक दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग इस मामले में जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग का कहना है कि पुलिस ने तत्काल न तो एफआईआर दर्ज की और न ही एमएलसी कराया। पुलिस ने सिर्फ एक किशोरी के साथ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की गई। सीतापुर के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। …………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी: आदिवासी संस्कृति पर बनाती हैं कंटेंट, किडनैपिंग-रेप की साजिश की चैट लीक हुई, 5 युवक अरेस्ट छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी दी गई। इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ग्रुप में लड़के निवेदिता की फोटो शेयर कर उससे गैंगरेप की बात कर रहे थे। इस साजिश की चैट निवेदिता तक पहुंची, जिससे मामला सामने आया। निवेदिता के पिता पुलिस विभाग में DSP के पद पर हैं। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0