पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर जान से मारने की मिली धमकी:अभनपुर थाने में दी लिखित शिकायत, सुरक्षा की मांग, पुलिस में जुटी पुलिस

Apr 29, 2026 - 15:09
 0  0
पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर जान से मारने की मिली धमकी:अभनपुर थाने में दी लिखित शिकायत, सुरक्षा की मांग, पुलिस में जुटी पुलिस
रायपुर के अभनपुर क्षेत्र स्थित मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज को व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने अभनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रेमासाई महाराज धर्म, समाज, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे विषयों पर लगातार प्रवचन देते रहे हैं। उनके नेतृत्व में हिंदू एकता शोभायात्रा, हिंदू जगाओ शोभायात्रा और दिव्य दरबार जैसे बड़े आयोजन होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। केरल यात्रा के दौरान मिली धमकी, परिवार को भी निशाना बनाया शिकायत में बताया गया है कि 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:40 बजे, जब वे परिवार के साथ केरल में निजी यात्रा पर थे, उसी दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उनके साथ-साथ पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही। जम्मू-कश्मीर से जुड़ा नंबर, आरोपी की पहचान की मांग बताया जा रहा है कि संबंधित मोबाइल नंबर की प्रारंभिक जांच में वह जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और ट्रूकॉलर पर ‘हिलाल बानी’ नाम सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, उन्हें पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपी की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0