SDM ने युवक को अवैध वसूली करते पकड़ा:जौरा में नपाकर्मी बन ट्रक चालकों से करता था वसूली; अब होगी जेल

May 10, 2025 - 08:53
 0  0
SDM ने युवक को अवैध वसूली करते पकड़ा:जौरा में नपाकर्मी बन ट्रक चालकों से करता था वसूली; अब होगी जेल
मुरैना के जौरा कस्बे में एक व्यक्ति को नगर पालिका का कर्मचारी बनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए एसडीएम ने रंगे हाथों पकड़ा। शुक्रवार रात की इस कार्रवाई में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा आरोपी स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसडीएम प्रदीप तोमर ने कार्रवाई की। आरोपी नीरज शर्मा पिता कन्हैया शर्मा ने पहाड़गढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक (RJ11GD2811) को रोककर नगर पालिका कर्मचारी होने का झूठा परिचय देते हुए 100 रुपए वसूल लिए। इसी दौरान एसडीएम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में नहीं दे पाया जवाब पकड़े जाने पर आरोपी ने पहले दबंगई दिखाई और कहा कि ट्रक चालक उसका भाई है। लेकिन, जब एसडीएम ने चालक का नाम पूछा तो वह बता नहीं पाया। वहीं ट्रक चालक कृष्णा ने बताया कि वह अंबाह का रहने वाला है। आरोपी ने खुद को नगर पालिका कर्मचारी बताकर चुंगी टैक्स के नाम पर उससे 100 रुपए वसूले थे। पहले भी मिली थीं शिकायतें जौरा में कुछ लोग लंबे समय से नगर पालिका कर्मचारी बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम प्रदीप तोमर ने घटना के बाद आरोपी नीरज शर्मा को जेल भेजने का आदेश जारी किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0