कुएं में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत:शादी समारोह से पहले शाजापुर के मोहना गांव में हादसा

Apr 26, 2026 - 13:37
 0  0
कुएं में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत:शादी समारोह से पहले शाजापुर के मोहना गांव में हादसा
शाजापुर जिले के ग्राम मोहना में रविवार सुबह एक दुखद घटना में 30 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। युवक पंकज पिता बंशीलाल सुबह करीब 11 बजे घर के लिए पानी भरने कुएं पर गया था। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया और तैरना न आने के कारण डूब गया। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक के मामा की लड़की की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के अधिकांश सदस्य समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान पंकज पानी भरने कुएं पर गया था, जहां यह हादसा हुआ। मृतक पंकज मिस्त्री का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। इस अचानक हुई घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। रविवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0