भोपाल मंडल की 10 ट्रेनों में बढ़ेगी AC इकॉनॉमी सुविधा:जून से कोच बदलाव लागू, यात्रियों को मिलेगा सस्ता AC सफर

Apr 26, 2026 - 13:37
 0  0
भोपाल मंडल की 10 ट्रेनों में बढ़ेगी AC इकॉनॉमी सुविधा:जून से कोच बदलाव लागू, यात्रियों को मिलेगा सस्ता AC सफर
यात्रियों की बढ़ती मांग और किफायती एसी यात्रा की जरूरत को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। मंडल से संचालित 10 प्रमुख ट्रेनों में कोच संरचना में बदलाव करते हुए अब 3-टियर एसी कोच की जगह 3AC इकॉनॉमी कोच लगाए जाएंगे। यह बदलाव जून 2026 से चरणबद्ध तरीके से लागू होगा। किफायती AC यात्रा पर फोकस रेलवे का मानना है कि 3AC इकॉनॉमी कोच के जुड़ने से ज्यादा यात्रियों को कम किराए में एसी सुविधा मिल सकेगी। इससे वेटिंग लिस्ट का दबाव भी कम होगा और लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट उपलब्धता बेहतर होगी। इन ट्रेनों में होगा बदलाव भोपाल मंडल की जिन ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की जा रही है, उनमें रानी कमलापति–रीवा, रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन, भोपाल–सिंगरौली, भोपाल–चोपन और भोपाल–धनबाद रूट की ट्रेनें शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों में जून के मध्य से अलग-अलग तारीखों में नया कोच जोड़ा जाएगा। इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा यात्रियों को क्या होगा फायदा नई व्यवस्था से यात्रियों को सस्ते किराए में एसी यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही कोचों की संख्या संतुलित होने से भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और सफर अधिक आरामदायक होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0