ACS ने मैहर सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया:गंदगी देखकर हुए नाराज, ठेका एजेंसी बदलने के दिए निर्देश

Apr 26, 2026 - 13:37
 0  0
ACS ने मैहर सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया:गंदगी देखकर हुए नाराज, ठेका एजेंसी बदलने के दिए निर्देश
लोक स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) अशोक वर्णवाल ने रविवार को मैहर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित 300 बिस्तरीय अस्पताल के स्थल का निरीक्षण किया और उसकी उपयुक्तता का जायजा लिया। उन्होंने सिविल अस्पताल मैहर का भी गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान, एसीएस वर्णवाल अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट दिखे। उन्होंने तत्काल सफाई कार्य कर रही ठेका एजेंसी को बदलने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए सख्त हिदायत दी। इस अवसर पर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य अवधिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, एसडीएम दिव्या पटेल और सिविल सर्जन डॉ. आर.एन. पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले, शनिवार देर शाम कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने भी सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने भी अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की थी। कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार को हटाने के निर्देश भी दिए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0